शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला: 'जलजला' का दावा करने वाले राहुल गांधी बेतुके बयानों से संसद पर बने बोझ

राहुल गांधी संसद के लिए बोझ बन गए हैं: शाहनवाज हुसैन


नई दिल्ली, 10 फरवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद के लिए बोझ वाला नेता करार दिया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी बेतुके बयान देने के लिए जाने जाते हैं, एक बार उन्होंने कहा था कि मैं संसद में बोलूंगा तो जलजला आ जाएगा। लेकिन जब वे संसद में बोलते हैं, तो अपनी पार्टी के वोटों को नुकसान पहुंचाते हैं और देश की छवि खराब करते हैं। वे संसद की प्रतिष्ठा को गिराते हैं। राहुल गांधी संसद के लिए बोझ बन गए हैं। भारत में उनके जैसा विपक्ष का नेता पहले कभी नहीं हुआ। वे पीएम मोदी और देश को बदनाम करना चाहते हैं, इसीलिए बहस करने वाली भाषा बोल रहे हैं और स्पीकर की रूलिंग को मानना नहीं चाहते। राहुल गांधी को खुद के बारे में बहुत गलतफहमी हो गई है। पहले कहा था कि जलजला आ जाएगा, लेकिन जब बोले तो उनका भाषण टांय-टांय फिस्स हो गया।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के सवालों के जवाब देने के लिए हमारे पास कई सांसद हैं। पीएम मोदी ने उनके सवालों का केवल जवाब नहीं दिया, बल्कि उन्हें कई बार पूरी तरह धो दिया है।

भारत के साथ पाकिस्तान के मैच खेलने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह अपनी बात से मुकर जाता है। पाकिस्तान भारत के साथ डर के कारण खेलने आया है। अगर वह खेलने नहीं आता तो आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भारी जुर्माना लगाती। पाकिस्तान एक भीख मांगने वाला देश है। पैसे की कमी है और पैसे की कमी व डर के कारण ही वह मैदान पर आया है। मैदान पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को रगड़ दिया जाएगा।

राजद के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद भाषा की मर्यादा तोड़ रही है। नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी के लिए जो कहा है, उसमें क्या गलत है। नीतीश कुमार राबड़ी देवी को बहुत वर्षों से जानते हैं। वे राबड़ी देवी के जमाने के नेता हैं। राबड़ी देवी की शादी हुई थी तब से नीतीश कुमार उन्हें जानते हैं। लालू यादव के मित्र रहे हैं। अगर 'लड़की' कह दिया तो इतना हंगामा क्यों बरपा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top