भारत-पाक मैच पर बॉयकॉट खत्म! भाई जगताप बोले: 'खेल में राजनीति नहीं, यह कदम स्वागत योग्य'

‘यह स्वागत योग्य कदम’, भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले भाई जगताप


मुंबई, 10 फरवरी। भारत-पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट वापस लेने पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया है।

मुंबई में कांग्रेस नेता भाई जगताप ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि खेल, कला और संगीत ऐसे क्षेत्र हैं जहां राजनीति की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मैंने यह तब भी कहा था जब मेरी सरकार सत्ता में थी, और मैं इसे आज भी दोहराता हूं। भारत-पाकिस्तान से जुड़ी चर्चाएं हो रही थीं, तब भी मैंने कहा था कि पाकिस्तान ने जो भारत के साथ नहीं खेलने का रवैया अपनाया था, वो मुझे नहीं पता क्यों अपनाया। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने यह मसला हल कर लिया। इतने सारे विश्व कप हुए, कोई भी देश बीच में छोड़कर नहीं गया। चूंकि, भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होगा, इसका स्वागत है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ का मामला है। मुझे नहीं पता वहां क्या हो रहा है। मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, क्योंकि मेरे पास कोई डिटेल्स नहीं हैं।

वीर सावरकर को भारत रत्न देने की संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि 140 करोड़ लोगों की प्रतिष्ठा भारत रत्न सम्मान है। भारत रत्न इससे पहले जिन लोगों को मिला है, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इस देश और समाज के लिए समर्पित कर दी है। वीर सावरकर पर जो आरोप लगते रहे हैं, वे रिकॉर्ड पर हैं। फिर भी अगर उन्हें भारत रत्न देने की मांग हो रही है तो संघ प्रमुख मोहन भागवत बहुत बड़े हैं। उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी होगी।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में फिल्म स्टार सलमान खान की मौजूदगी को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि स्पोर्ट्स हो, कला हो या बॉलीवुड-यह सब इस देश का वैभव है, देश की परंपरा है। इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। सलमान हों या शाहरुख खान, इन पर टिप्पणियां भी उन्हीं लोगों ने की थीं। आज अगर इस तरह की बातें करते हैं तो उन्हें बेहतर जवाब पता होगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,706
Messages
5,738
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top