'एक देश, दो प्रणाली' ढांचे के तहत हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के अभ्यास पर श्वेत पत्र जारी

'एक देश, दो प्रणाली' ढांचे के तहत हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के अभ्यास पर श्वेत पत्र जारी


बीजिंग, 10 फरवरी। चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने मंगलवार को 'एक देश, दो प्रणाली' ढांचे के तहत हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के अभ्यास पर एक श्वेत पत्र जारी किया।

प्रस्तावना और निष्कर्ष के अलावा, श्वेत पत्र को पांच भागों में विभाजित किया गया है। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा का संघर्ष कभी समाप्त नहीं हुआ है। हांगकांग से संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए चीन की केंद्र सरकार की मूलभूत जिम्मेदारी है; हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए अपने संवैधानिक दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वाह करता है। साथ ही हांगकांग ने अराजकता से व्यवस्था तक और व्यवस्था से समृद्धि की ओर संक्रमण हासिल कर लिया है और उच्च स्तरीय सुरक्षा के माध्यम से "एक देश, दो प्रणाली" से जुड़े कार्यों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की रक्षा की जाती है।

श्वेत पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि नए युग में, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति ने "एक देश, दो प्रणाली" नीति को पूरी तरह, सटीक रूप से और दृढ़ता से लागू किया है, और इस बात पर बल दिया है कि राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करना "एक देश, दो प्रणाली" नीति का सर्वोच्च सिद्धांत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,706
Messages
5,738
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top