टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का दम! साहिबजादा फरहान के अर्धशतक से USA को मिला 191 का पहाड़ जैसा लक्ष्य

टी20 विश्व कप: साहिबजादा फरहान का अर्धशतक, पाकिस्तान ने यूएसए को दिया 191 का लक्ष्य


कोलंबो, 10 फरवरी। पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक के दम पर 190 रन बनाए हैं।

यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सईम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 54 रन की साझेदारी की। अयूब 17 गेंद पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सलमान अली आगा भी 3 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए।

56 पर 2 विकेट गंवा चुकी पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और बाबर आजम ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी कर स्कोर को 137 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर बाबर आजम 32 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। फरहान चौथे विकेट के रूप में 143 के स्कोर पर आउट हुए। फरहान ने 41 गेंद पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली।

शादाब खान ने 12 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रन की तूफानी पारी खेली। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए।

यूएसए के लिए शैडली वैन शाल्कविक एक बार फिर श्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद मोहसिन, हरमीत सिंह और सौरभ नेत्रावल्कर ने 1-1 विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। 6 रन अतिरिक्त के रूप में आए।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,065
Messages
16,102
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top