वांग यी ने 2026 प्रथम एपेक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

वांग यी ने 2026 प्रथम एपेक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया


बीजिंग, 10 फरवरी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को चीन के क्वांगतोंग प्रांत के क्वांगचो शहर में आयोजित 2026 प्रथम एपेक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और संबोधित किया।

वांग यी ने कहा कि 12 वर्षों के अंतराल के बाद इस वर्ष चीन तीसरी बार एपेक की मेजबानी करेगा। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जोर दिया कि हमें आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और लोगों के कल्याण में सुधार करने के एपेक के मूल इरादे को कायम रखना चाहिए, खुले विकास के माध्यम से अवसरों को साझा करने और पारस्परिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए, समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को आगे बढ़ाना चाहिए और एक एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण करना चाहिए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, हमें एक समृद्ध, स्थिर, खुला, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण एशिया-प्रशांत का निर्माण करना होगा।

वांग यी ने कहा कि चीन ने इस वर्ष की बैठक के लिए "एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण और साझा समृद्धि को बढ़ाना" को विषय के रूप में चुना है और "खुलेपन, नवाचार और सहयोग" के तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में वार्षिक एजेंडा को आगे बढ़ाएगा। हमें एशिया-प्रशांत सहयोग के मूल इरादे की पुष्टि करनी चाहिए, एपेक के भविष्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और नेताओं की बैठक में स्पष्ट दिशानिर्देशों और समृद्ध सामग्री के साथ एक दस्तावेज जारी करना चाहिए।

हमें एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण के मार्ग को सक्रिय रूप से विस्तारित करना चाहिए, नवाचार के माध्यम से डिजिटल, कुशल और हरित परिवर्तन को बढ़ाते हुए विकास का विस्तार करना चाहिए, एपेक सदस्यों की विविधता का सम्मान करते हुए, विकास से संबंधित शासन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि एपेक का "चीन वर्ष" चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत के साथ मेल खाता है। चीन चीनी शैली के आधुनिकीकरण की नई उपलब्धियों के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र और विश्व के विकास के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।

1 से 10 फरवरी तक, क्वांगचो में पहली एपेक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक और संबंधित बैठकें आयोजित की गईं। विभिन्न पक्षों ने एपेक के "चीन वर्ष" विषय और तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर गहन चर्चा की, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक शुरुआत की और नवंबर में होने वाली अनौपचारिक नेताओं की बैठक के लिए परिणाम एकत्रित किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top