IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के महान बल्लेबाज इयान बेल को बनाया सहायक कोच, अब बनेंगे 'दिल्ली वाले'!

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल को सहायक कोच बनाया


नई दिल्ली, 10 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 के बीच आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) फ्रेंचाइजी ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। डीसी ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेल को सहायक कोच बनाए जाने की जानकारी दी।

डीसी ने अपने एक्स अकाउंट पर बेल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "इंग्लैंड के महान बल्लेबाज अब दिल्ली वाले बन चुके हैं। आपका घर में स्वागत है, इयान बेल।"

इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज रहे इयान बेल के पास कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने इंग्लैंड की लायंस और अंडर-19 टीमों के साथ मिलकर काम किया है और नेशनल लेवल पर खिलाड़ियों के विकास में योगदान दिया है। हाल ही में, उन्होंने 2024 के इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंका की टेस्ट टीम के बैटिंग कोच के तौर पर काम किया, जिससे उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर और ज्यादा अनुभव मिला।

बेल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ भी एक छोटी अवधि के लिए काम किया है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उन्होंने द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के सहायक कोच के तौर पर काम किया था।

दिल्ली कैपिटल्स में, बेल क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव के नेतृत्व वाले कोचिंग ग्रुप का हिस्सा बनेंगे, जिसमें हेड कोच हेमांग बदानी और गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल भी शामिल हैं।

2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इयान बेल ने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट, 161 वनडे और 8 टी20 मैच खेले। टेस्ट में 22 शतक और 46 अर्धशतक की बदौलत उन्होंने 7,727 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 235 था। वनडे में 4 शतक और 35 अर्धशतक की बदौलत 5,416 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 141 रहा। टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से उनके नाम 188 रन दर्ज हैं। सर्वाधिक स्कोर नाबाद 60 है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,949
Messages
15,986
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top