योगी का वार: "कयामत के दिन तक नहीं बनेगा बाबरी ढांचा, सपना देखने वाले सड़ गल जाएंगे"

कयामत के दिन तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा: सीएम योगी


बाराबंकी, 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कयामत के दिन तक बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की यह डबल इंजन की सरकार जो बोलती है, वो करती है, और डबल इंजन की सरकार जितना करती है, उतना ही बोलती है। हम लोगों ने कहा था कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे। मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसलिए हम कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं हो पाएगा। जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं, ऐसे ही सड़ गल जाएंगे क्योंकि वो दिन कभी आने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 सालों के बाद यह गौरवशाली क्षण हमारे सामने आया। इन 500 सालों में अनेक राजा-महाराजा आए, और अनेकों सरकारें आईं। 1947 में भारत आजाद हुआ, और 1952 में पहले चुनाव के बाद सरकार बनी। इसके बाद लगातार चुनाव होते रहे और सरकारें बनती रहीं, लेकिन अयोध्या में भगवान राम का उनकी जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य किसी के मन में क्यों नहीं आया? आज वो कहते हैं कि राम हमारे भी हैं, और हम भी कहते हैं कि राम तो सबके ही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचकर सनातक के प्रतीक श्री राम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया था। अब ये केसरिया ध्वज हमेशा ही भारत के इस गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारत और सनातक अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि सनातक पर दुनियाभर में हमले हो रहे हैं, इसलिए हमें सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को भारत का आगे बढ़ना अच्छा नहीं लग रहा, वो लोग साजिश कर रहे हैं, कुछ लोग साजिश का शिकार हो भी रहे हैं और कुछ लोग साजिश के लिए बिककर काम कर रहे हैं। हमें तीनों तरह के दुष्प्रवृतित्यों से अलर्ट रहना होगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,706
Messages
5,738
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top