रायबरेली के चंदापुर मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात संग दो निर्धन बेटियों को मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

चंदापुर महादेव मंदिर में शिव बारात के साथ होगा दो निर्धन कन्याओं का विवाह


रायबरेली, 10 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रायबरेली के प्रसिद्ध श्रीजगमोहनेश्वर महादेव मंदिर (चंदापुर मंदिर) में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिव बारात, नगर भोज और दो निर्धन कन्याओं का मंदिर परिसर में विवाह होगा।

कार्यक्रम की तैयारी के दौरान मंदिर कमेटी ने आईएएनएस के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन शहर की 41 साल पुरानी परंपरा का हिस्सा रहा है, जो भक्तों में खास उत्साह पैदा करता है।

मंदिर के मंत्री हर्षेंद्र सिंह ने कहा, "यह मंदिर साल 1902 में स्थापित किया गया था। उससे पहले 18वीं सदी के आखिर तक हमारे परदादा राजा जगमोहन सिंह ने अमरकंटक से पैदल यात्रा कर 5 महीने 19 दिनों में पवित्र शिवलिंग को लेकर आए थे। काशी विद्वत परिषद के विद्वानों ने तांत्रिक विधि से इसकी प्राण-प्रतिष्ठा की थी। राजा जगमोहन सिंह ने ही चंदापुर क्षेत्र में जमीन लेकर शहर के विकास में योगदान दिया था। तब से यह शिवलिंग आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।"

इस वर्ष महाशिवरात्रि पर मंदिर कमेटी ने भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की है। चंदापुर मंदिर के शिव बारात प्रभारी ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की बारात रायबरेली की सबसे बड़ी बारात होगी। उन्होंने कहा, "बारात में हरियाणा के गुलगांव से श्री बालाजी बैंड आ रहा है, जिसे हरियाणा की शान कहा जाता है। उसके साथ रानीगंज के राजा के नाम से मशहूर प्रतिभा डीजे भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देगा।"

इस बार भोलेनाथ संग माता पार्वती की शादी कुछ अलग अंदाज में दिखाई जाएगी। अंगद-रावण संवाद जैसे खूबसूरत सीन, अयोध्या से प्रभु श्रीराम आ रहे हैं। इसके साथ ही, श्रीकृष्ण की रासलीला भी बारात की शोभा बढ़ाएगी। बाबा की बारात कई प्रमुख स्थानों से गुजरेगी, जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज, हाथी पार्क, वी-मार्ट, यूनियन बैंक, गणेश होटल, बुक मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज, कैपिटल सिनेमा और बस स्टॉप शामिल हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top