सोनू सूद की अपील रंग लाई: राजपाल यादव के लिए मसीहा बने तेज प्रताप यादव, दिए 11 लाख रुपए

सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी


नई दिल्ली, 10 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद द्वारा कमेडियन एवं एक्टर राजपाल यादव के लिए किए गए ट्वीट ने सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया।

उन्होंने मंगलवार की सुबह इंडस्ट्री के लोगों से एकजुटता के साथ राजपाल यादव की आर्थिक तौर पर मदद करने की अपील की थी। अब जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव की मदद करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की है।

तेज प्रताप यादव ने अभिनेता की मदद के लिए 11 लाख रुपए देने का एलान किया है। उन्होंने मदद का एलान करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव के पोस्ट से राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जनशक्ति जनता दल परिवार उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। करुणा एवं सहयोग की भावना से मैं और जेजेडी परिवार की ओर से 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।"

तेज प्रताप यादव के पोस्ट और सराहनीय काम को यूजर्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि तेजू भैया ने दिल जीत लिया।

बता दें कि आर्थिक तंगी की वजह से तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद ने लोगों से एकजुटता की अपील की थी। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव का हिंदी सिनेमा में अतुल्यनीय योगदान है और वे भविष्य में उनकी फिल्म का भी हिस्सा होंगे।

उन्होंने कहा, "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारे उद्योग को अविस्मरणीय योगदान दिया है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए—निर्माताओं, निर्देशकों और सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का क्षण है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है तो उद्योग को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है।"
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,624
Messages
5,656
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top