शिल्पा शेट्टी की पेरेंट्स को खास अपील! बच्चों की इंटरनेट लत छुड़ाने के लिए दिए कमाल के टिप्स, देखें वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने पेरेंट्स के लिए शेयर किया वीडियो, इंटरनेट एडिक्शन पर की बात


मुंबई, 10 फरवरी। इंटरनेट या सोशल मीडिया आज के समय बच्चे और माता-पिता दोनों के लिए बड़ी परेशानी बनकर उभर रही हैं। बच्चे इंटरनेट के इतने आदी हो चुके हैं कि खाना भी बिना फोन के खाना मुश्किल हो गया है।

परिस्थिति इतनी खराब है कि इंटरनेट गेम्स की वजह से बच्चों की जान भी जा रही है, लेकिन अब इसी समस्या पर सबका ध्यान खींचते हुए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने माता-पिता से खास अपील की है। उन्हें कुछ ऐसे टिप्स बताएं हैं, जिससे बच्चों को इंटरनेट की लत लगने से रोका जा सकता है।

'सेफर इंटरनेट डे' पर शिल्पा शेट्टी ने आज के माता-पिता के लिए एक हेल्पफुल वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बच्चों पर कंट्रोलिंग किए बिना धीरे-धीरे इंटरनेट यूज की आदत को कम किया जा सकता है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, "आज के दिन मैं इस मुद्दे पर अपने दिल से बात करना चाहती हूं, न सिर्फ एक सेलिब्रिटी होने की वजह से बल्कि एक मां होना इसके पीछे का बड़ा कारण है। इंटरनेट इस वक्त की सबसे शक्तिशाली शक्ति है, जिसका उपयोग हर कोई कर रहा है। इंटरनेट क्रिएटिविटी की आजादी देता है लेकिन साथ ही इसके नुकसान भी हैं। इंटरनेट की वजह से युवा और नन्हें बच्चों के दिमाग पर उन चीजों का असर पड़ रहा है, जिनके बारे में जानना भी उनके लिए जरूरी नहीं है।"

माता-पिता को सलाह देते हुए अभिनेत्री ने आगे कहा, "माता-पिता का काम है कि वह टेक्नोलॉजी और बच्चों के बीच संतुलन स्थापित करें, लेकिन सवाल है कि करें कैसे। सबसे पहले अपने बच्चे पर ध्यान दें कि वह इंटरनेट पर क्या देख रहा है या स्क्रॉल कर रहा है और उससे बात करने की कोशिश करें कि उसके मन में क्या चल रहा है क्योंकि बच्चे किसी चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं तो इंटरनेट का सहारा लेते हैं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "दूसरा बच्चों के साथ अपना रिश्ता मजबूत करे, खासकर टीनएज बच्चों के साथ और उन्हें भरोसा दिलाए कि इंटरनेट पर दिखाई जा रही हर चीज असली नहीं होती है और सही भी। बच्चों को सही और गलत के बीच का फर्क समझाएं। अभिनेत्री ने सभी से अपील की आज से सभी माता-पिता मिलकर अपने बच्चों की जिंदगी को बदलने की कोशिश करते हैं और उन्हें इंटरनेट के आदी होने से बचाते हैं।" बता दें कि शिल्पा शेट्टी खुद दो बच्चों की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा और बेटी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है। अभिनेत्री ने सेरोगेसी से बेटी को जन्म दिया था।
 

Forum statistics

Threads
16,043
Messages
16,080
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top