इमरान मसूद का ओम बिरला पर सीधा हमला: "स्पीकर नहीं कर रहे कर्तव्य पालन, सदन की गरिमा को ठेस; ये देशहित में नहीं"

ओम बिरला अपने कर्तव्यों का नहीं कर रहे पालन, ये सदन के लिए सही नहीं: इमरान मसूद


नई दिल्ली, 10 फरवरी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि स्पीकर को अपने कर्तव्य के हिसाब से काम करना चाहिए जो हो नहीं रहा है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सदन के अंदर जो कुछ हो रहा है, अध्यक्ष पद की गरिमा को गहरी ठेस पहुंच रही है। स्पीकर सदन के संरक्षक होते हैं, और उनका कर्तव्य स्थापित परंपराओं के अनुसार काम करना है।"

कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश के विकास के अंदर सबकी हिस्सेदारी है, इसलिए सबको भाग लेना चाहिए। जब तक सब लोग भाग नहीं लेंगे तब तक देश का विकास नहीं होने वाला है। संसद में सही मुद्दों पर बात करनी चाहिए, अपनी कमजोरी छिपाने के लिए मुद्दों से नहीं भटकना चाहिए। सदन के अंदर इस समय जो चल रहा है वह देश के लिए सही नहीं है।

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) मनोज मुकुंद नरवणे की किताब पर इमरान मसूद ने कहा कि जिस पर सदन में बात होनी चाहिए थी, उस पर कुछ नहीं हो रहा है। किताब के अंदर जो लिखा है उस पर बात करनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ध्यान भटकाने के लिए कुछ न कुछ ऐसा काम कर देती है कि असली मुद्दों से लोगों को भटकाया जा सके।

उन्होंने कहा कि किताब से जुड़ा मामला मुख्य चिंता का विषय नहीं है, हमें सबसे ज्यादा चिंता इसके कंटेंट की है। पहले किताब पढ़ें, और फिर उन्होंने जो लिखा है, उसकी जांच करें। भाजपा सरकार लगातार देश को गुमराह कर रही है। किताब पर भी रोक लग गई है।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की पुष्टि करने पर कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लानत है और मैं अपनी टीम के बारे में क्या कहूं? मैं पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के रिश्तों के पूरी तरह खिलाफ हूं। यह शर्मनाक है कि हमले के बाद दुबई में पाकिस्तान के साथ ये मैच खेल आए थे। मैं पुलवामा के बाद से पाकिस्तान के साथ किसी भी मैच के लिए मना करता हूं।"
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,818
Messages
15,855
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top