नितिन नवीन बोले: 'लोकतंत्र की जननी' बिहार में विधानसभा का योगदान अविस्मरणीय, यहां मिलती है गरिमा

नितिन नवीन पहुंचे विधानसभा, कहा- 'लोकतंत्र की जननी' बिहार में इस सदन का योगदान हमेशा रहेगा


पटना, 10 फरवरी। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार की कार्यवाही में बांकीपुर के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि इस सदन से काफी कुछ सीखा है।

उन्होंने विधानसभा में सम्मान दिए जाने को लेकर सदन के सभी सदस्यों का आभार जताया और प्रणाम किया। उन्होंने कहा, "इस दिन की मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। इस सदन में आने वाले लोग अपनी पार्टी के विचारों से आते हैं और जनता के बीच से एकमत लेकर आते हैं। लेकिन उन मुद्दों और विचारों के साथ आगे बढ़ने की कला यहां आकर जो मिलती है, वह कहीं और नहीं सीखी जा सकती। यहां से सदन की गरिमा बढ़ाने की चिंता होती है।"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए यहां कहा कि मुख्यमंत्री को कई अवसरों में देखा है कि उन्होंने बिहार की छवि को बदलने का काफी काम किया है। आज अगर बिहार सम्मान पा रहा है तो हम लोगों ने जो 20 साल में इसकी छवि बदली है, वह एक बड़ा कारण है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सिस्टम को हमेशा सम्मान दिया। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां सेवा के भाव से काम किया, वहीं मुख्यमंत्री ने सरकार में रहते हुए सुशासन को स्थापित किया। मुझे लगता है कि यहां के सभी सदस्यों को इस प्रेरणा की जरूरत रहेगी।

उन्होंने राजनीति में आने वाले लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए आवश्यक है कि हम जनता के साथ उस लगाव से जुड़े रहें, जब हम नहीं भी रहें, तो वही भावना रहे। राजनीति में हमें सफलता तभी मिलेगी, जब हमें नहीं रहने पर भी लोग उसी भाव से याद करेंगे।

उन्होंने कहा कि यहां सत्ता और विपक्ष में रहकर काफी कुछ सीखने को मिला। लोकतंत्र की जननी बिहार में इस सदन का काफी योगदान है और रहेगा। उन्होंने सदन को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी ने हमारी भूमिका जरूर बदली है, लेकिन अगर विधायक के रूप में इस सदन में हूं, तो निश्चित रूप से राज्य के विकास में हमारी जो भी भूमिका होगी, उसे निभाऊंगा।

उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित करने में अपना योगदान देंगे। बिहार की छवि बड़ी होती है, तो हम सभी को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत भी विकसित होगा, बिहार भी विकसित होगा, और बिहार का पुराना गौरव भी लौटेगा।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,625
Messages
15,662
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top