"थोड़ी भी शर्म होती तो पाक मैच न खेलता", यू-टर्न पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान को लताड़ा

'थोड़ी भी शर्म होती तो मैच न खेलता पाकिस्तान,' पाकिस्तान के यू-टर्न पर बोली प्रियंका चतुर्वेदी


नई दिल्ली, 10 फरवरी। शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार के फैसले से पलटने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को मजाक बताते हुए बीसीसीआई और पाकिस्तान, दोनों पर सवाल खड़े किए। इसके साथ ही उन्होंने संसद की कार्यवाही और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

पाकिस्तान के यू-टर्न पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा, "यह किस तरह का मजाक है? पूरा देश देख रहा है और इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान क्या फैसला लेगा। अगर पाकिस्तान में थोड़ी भी शर्म बची होती, तो वह साफ कह देता कि वह यह मैच नहीं खेलेगा। पहले बहिष्कार का ऐलान करना और फिर उससे पलट जाना, यह पाकिस्तान की गैर-गंभीरता को दिखाता है।"

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बीसीसीआई की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जनता इस फैसले को ध्यान से देख रही है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सरकार की घोषित नीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की बात कही थी, आतंक के साथ कोई व्यापार नहीं, आतंकवाद से कोई बातचीत नहीं, और पाकिस्तान को किसी तरह की रियायत नहीं। ऐसे में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सदस्य ने संसद की कार्यवाही और लोकतंत्र के कामकाज पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संसद की प्रक्रिया चल रही है, उसमें ट्रेजरी बेंच लगातार विपक्ष पर हमला कर रही हैं और उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संसद में कई पुस्तकों का हवाला दिया गया, यहां तक कि देश के पूर्व थलसेनाध्यक्ष द्वारा लिखी गई पुस्तक का भी उल्लेख हुआ।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उस पुस्तक को लेकर इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया गया कि प्रधानमंत्री स्वयं सदन में आकर प्रक्रिया पर जवाब देने तक नहीं आए। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए चिंताजनक बताया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top