अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के स्वागत समारोह में पीयूष गोयल, बोले- भारत-अमेरिका साझेदारी नई ऊंचाइयां छूएगी

गोर के रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए पीयूष गोयल, बोले- भारत-अमेरिका साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी


नई दिल्ली, 10 फरवरी। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अपने आवास पर एक रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री गोयल ने गोर के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत में अमेरिकी दूतावास में सर्जियो गोर के वेलकम रिसेप्शन में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। मुझे विश्वास है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।"

इस रिसेप्शन में भारत के दोस्तों, डिप्लोमैटिक समुदाय के सदस्यों, बिजनेस लीडर्स और अमेरिकी साझेदार शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल के साथ 75 से ज्यादा अन्य राजदूत भी मौजूद थे।

सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, "आज रात भारत के प्यारे दोस्तों, डिप्लोमैटिक कम्युनिटी, बिजनेस लीडर्स और अमेरिका के पार्टनर्स के साथ घर पर एक शानदार रिसेप्शन रखा। हमारे देशों के नए ट्रेड फ्रेमवर्क और गहरे होते रणनीतिक संबंधों के बीच, असली जादू इन व्यक्तिगत पलों में होता है, जहां भरोसा, विचार और साझा भविष्य आकार लेते हैं। भारत और अमेरिका के बीच अनगिनत संभावनाओं के लिए!"

गोर ने रिसेप्शन में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, एस जयशंकर और इसमें शामिल होने वाले 75 से ज्यादा राजदूतों का खास धन्यवाद किया। रिसेप्शन के दौरान अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि व्हाइट हाउस में ट्रंप सरकार भारत पर ध्यान दे रही है। उन्होंने दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत संबंधों को धन्यवाद दिया।

गोर ने कहा, "मैं यहां एक महीने से थोड़ा ज्यादा समय से हूं और हमने काम शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस भारत पर ध्यान दे रहा है। हमारे राष्ट्रपति भारत पर ध्यान दे रहे हैं, और प्रेसिडेंट ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती की वजह से हम आखिरकार ट्रेड डील कर पाए।"
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,402
Messages
15,439
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top