बंगाल में दबे 'रहस्यों' और घोटालों का जल्द होगा खुलासा, दिपील घोष बोले- सबकी सच्चाई आएगी सामने

पश्चिम बंगाल में कई भ्रष्टाचार हुए, सबका जल्द होगा खुलासा: दिपील घोष


कोलकाता, 10 फरवरी। भाजपा नेता दिपील घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार को भ्रष्ट बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई भ्रष्टाचार हुए हैं, और सबके जल्द खुलासे होने वाले हैं।

दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "बंगाल में ऐसे कई केस हैं, जो भ्रष्टाचार के हैं, दूसरा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों का एनआईए का केस है और आई-पैक भी जुड़ गया है। केस हुआ है तो कोर्ट में सुनवाई होगी, लेकिन आई-पैक के ऑफिस में एजेंसी की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी जिस प्रकार से वहां खुद गईं और सच्चाई छुपाने का प्रयास किया था, इससे लग रहा है कि वहां पर बहुत बड़ा रहस्य छुपा है या घोटाला है। इसलिए इस केस की जल्दी सुनवाई हो और न्याय मिले।"

उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार से जुड़ी भी कई देश विरोधी गतिविधियां हैं। हालांकि, एक केस दर्ज हो चुका है और इसे कोर्ट में निपटाया जा सकता है, बंगाल में जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उससे जनता परेशान हो गई है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

एसआईआर को लेकर दिलीप घोष ने कहा, "यह ठीक है। एसआईआर को लेकर बंगाल में हालात गंभीर हैं और राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा है, उसकी वजह से यहां के अधिकारी समय पर काम नहीं कर रहे हैं और जरूरी सपोर्ट नहीं दे रहे हैं। इसी असहयोग की वजह से देरी हो रही है। जब तक एसआईआर पूरा नहीं हो जाता, इलेक्शन नहीं हो सकते।"

भाजपा नेता ने कहा, "पुलिस को एसआईआर मामले में पूरा कोऑपरेट करना चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी जो लगातार देरी हो रही है, वह जानबूझकर हो रही लगती है, और पुलिस से कोऑपरेशन नहीं मिलने की वजह से प्रोसेस में देरी हो रही है।"

उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर ममता सरकार इतनी परेशान हो गई है कि चुनाव आयोग तक पहुंच गई थी। इसके बाद भी जो सही है, वही हो रहा है। ममता सरकार जानबूझकर एसआईआर के कामों में बाधा डाल रही है।
 

Forum statistics

Threads
9,241
Messages
9,276
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top