दशकों से हंसाने वाले राजपाल यादव जेल में, सोनू सूद बने मसीहा; इंडस्ट्री से की एकजुटता की अपील

इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील : राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद


मुंबई, 10 फरवरी। हिंदी सिनेमा में दशकों से दर्शकों को हंसाने वाले राजपाल यादव तिहाड़ जेल हैं क्योंकि अभिनेता 5 करोड़ रुपए का लोन चुकाने में असमर्थ रहे।

6 फरवरी को कोर्ट के आदेश के बाद अभिनेता आत्मसमर्पण कर चुके हैं लेकिन अब अभिनेता सोनू सूद ने आगे आकर राजपाल यादव की मदद करने की ठानी है और इंडस्ट्री के बाकी लोगों से भी एकजुटता की अपील की है।

समाज सेवा में बड़ा योगदान देने वाले सोनू सूद ने अब इंडस्ट्री के लोगों की मदद करने का फैसला लिया है। अभिनेता इस बात से बहुत दुखी हैं कि दशकों से सबको गुदगुदाने वाला अभिनेता पैसों की तंगी से जूझ रहा है और जेल की सलाखों के पीछे है। अभिनेता को सपोर्ट करते हुए सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारे उद्योग को अविस्मरणीय योगदान दिया है। कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से।"

उन्होंने आगे लिखा, "वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए निर्माताओं, निर्देशकों, सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का क्षण है। भविष्य के कार्यों के बदले समायोजित की जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग राशि दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं अधिक हैं।"

यूजर्स भी अभिनेता सोनू के पोस्ट का सपोर्ट कर रहे हैं। राजपाल यादव 'सी कंपनी', 'भूल-भूलैया', 'अपना-सपना मनी-मनी', 'चुप-चुप के' जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने सिर्फ कॉमेडी से नहीं, बल्कि गंभीर किरदारों से भी फैंस का दिल जीता है।

राजपाल यादव फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं, और जेल में सरेंडर करने से पहले उनके द्वारा कही गई भावुक बातें लगातार वायरल हो रही हैं। अभिनेता ने दुख जताते हुए कहा था कि "क्या करें, पैसों की तंगी है, पैसा नहीं है, और कोई रास्ता भी नहीं समझ में आ रहा है। यहां कोई दोस्त है नहीं जो मदद कर सके।"
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,203
Messages
15,240
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top