सिद्धिविनायक में बप्पा के दर पहुंचे मधुर भंडारकर, बोले- 'आज जो कुछ हूं उन्हीं की कृपा से, लाऊंगा नई फिल्म'

सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे निर्देशक मधुर भंडारकर, अपकमिंग फिल्म पर दी जानकारी


मुंबई, 10 फरवरी। 'चांदनी बार', 'पेज 3', 'फैशन', और 'ट्रैफिक सिग्नल' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक मधुर भंडारकर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

निर्देशक का कहना है कि जब भी मुंबई आना होता है तो बप्पा का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं क्योंकि वे आज जो भी हैं, उन्हीं की कृपा से हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करने के बाद फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने आईएएनएस से कहा, "मैं कई वर्षों से भगवान गणपति के दर्शन के लिए आता रहा हूं। लगभग 32 साल हो गए हैं और मैं खार से पैदल चलकर भी यहां आता हूं, और गणपति बप्पा में मेरी हमेशा से गहरी आस्था रही है। मेरी फिल्म रिलीज होती है या होने वाली होती है, गाने का लॉन्च होता है तब भी बप्पा का आशीर्वाद लेना नहीं भूलता क्योंकि आज जो कुछ हूं, उन्हीं की कृपा से हूं।"

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा, "मेरी फिल्म 'द वाइव्स' की शूटिंग अभी खत्म हुई है, और यही कारण है कि मैं बप्पा के पास आया हूं। बप्पा की वजह से ही आज यहां तक आ पाया हूं, और मेरा मानना है कि बप्पा की कृपा हर किसी को मिलनी चाहिए। मैं हमेशा अपने चाहने वालों के लिए और देश की शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना करता हूं।"

'पेज 3' और 'फैशन' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड की अनकही कहानियों को पर्दे पर निखारने वाले निर्देशक 'द वाइव्स' को लेकर बीते साल से ही चर्चा में हैं। ये फिल्म बॉलीवुड पर राज कर रहीं उन पत्नियों और मजबूत महिलाओं की कहानी के बारे में है, जिनके बारे में सब जानते हैं लेकिन उनकी अनसुनी कहानियों से दूर हैं। बीते साल फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें तीन ग्लैमरस लड़कियों को चेहरा ढके दिखाया गया था।

पोस्टर रिलीज के साथ ही खलबली मच गई थी कि आखिर फिल्म की कहानी किन महिलाओं पर आधारित होगी। हालांकि ये अभी साफ नहीं है और फिल्म को लेकर निर्देशक का कहना है कि फिल्म का फोकस उन चेहरों पर होगा, जिनके पति पर्दे पर बड़े स्टार्स हैं, लेकिन पर्दे से पीछे उनकी पावरफूल पत्नियां कैसे बॉलीवुड पर रूल करती हैं। बता दें कि बॉलीवुड के स्टार्स की पत्नियों पर आधारित शो नेटफ्लिक्स "फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स" भी आया था, जिसमें बड़े स्टार्स की पत्नियों ने कई राज खोले थे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top