सहरसा में पुलिस का तस्करों पर शिकंजा, कार से 126 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

बिहार: सहरसा में कार से 126 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


सहरसा, 9 फरवरी। बिहार के सहरसा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सोमवार को तब सफलता मिली जब बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सहरसा के साइबर पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन को रोकने तथा नशीली पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बैजनाथपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सौरबाजार की तरफ से एक उजले रंग की टाटा बलेनो कार से भारी मात्रा में अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप का परिवहन किया जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग -107, बैजनाथपुर चौक के समीप एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने वाहन को रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ करने के क्रम में उन्होंने खुद की पहचान सौरव कुमार और संदीप कुमार बताई।

उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान गाड़ी की सीट एवं डिक्की से पांच पीले रंग के बोरे एवं दो कार्टून बरामद किए गए, जिनमें कुल 126 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप (विस्कॉफ) बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बरामद कफ सिरप एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। गिरफ्तार तस्कर मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन मनहारा के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरव कुमार पर सिंघेश्वर थाने में चोरी और सदर थाने में लूट का मामला दर्ज है, जबकि संदीप कुमार पर मधेपुरा सदर थाने में शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
5,569
Messages
5,601
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top