अश्विनी वैष्णव ने अमेरिकी राजदूत से की मुलाकात, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और AI समिट पर भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मिले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा की


नई दिल्ली, 9 फरवरी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की और सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आपूर्ति श्रृंख्लाओं पर चर्चा की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अश्विनी वैष्णव ने पोस्ट किया, "भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात काफी अच्छी रही। इस दौरान हमने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आपूर्ति श्रृंख्लाओं को मजबूत करने पर फोकस किया।

इसके साथ उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि हम एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अमेरिका की मजबूत साझेदारी की उम्मीद करते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने फरवरी की शुरुआत में कहा था कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अब तक 35,000 से अधिक पंजीकरण हुए हैं। इसमें 100 से अधिक देशों के 500 से अधिक स्टार्टअप्स 500 सत्रों में हिस्सा लेंगे।

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, जो 16-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में होने वाला है। यह अब तक आयोजित चार ग्लोबल एआई समिट में सबसे बड़ा होने की उम्मीद है, जो जिम्मेदार, समावेशी और प्रभाव-संचालित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आसपास बढ़ती अंतरराष्ट्रीय गति को दर्शाता है।

बयान में आगे कहा गया कि इस सम्मेलन ने विश्व भर के देशों से 35,000 से अधिक पंजीकरण के साथ अभूतपूर्व रुचि आकर्षित की है। इसमें विजन को अमल में लाने को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें जमीनी स्तर पर महत्व रखने वाले परिणामों पर स्पष्ट ध्यान दिया जाएगा।

सरकारें, उद्योगपति, शोधकर्ता, सिविल सोसाइटी संगठन और अंतर्राष्ट्रीय संस्थान समिट के एजेंडा को आकार देने में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें 100 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद है, जिसमें 15 से 20 राष्ट्राध्यक्ष, विभिन्न देशों के 50 से अधिक मंत्री और विश्व भर की तथा भारतीय कंपनियों के 40 से अधिक सीईओ शामिल हैं।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,121
Messages
15,158
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top