पेइचिंग में सीएमजी "2026 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला" की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

[IMG size="450x229" alt="पेइचिंग में सीएमजी "2026 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला" की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित"]https://d2lnbwhcsmj8tp.cloudfront.net/thumbnails/202602093667410.jpg[/IMG]

बीजिंग, 9 फरवरी। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के "2026 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला" के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित की गयी, जिसमें सीएमजी, क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश, चीनी राष्ट्रीय अभिलेखागार, चीन थिएटर एसोसिएशन, राष्ट्रीय ओपेरा कॉलेज, पेइचिंग ओपेरा थिएटर आदि इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ देश भर के प्रसिद्ध और उभरते ओपेरा कलाकारों ने भाग लिया।

बताया गया है कि इस वर्ष के सीएमजी "स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला" की प्रस्तुति पहली बार क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश में की जाएगी, जिससे वसंत महोत्सव के उत्सवपूर्ण माहौल के बीच पारंपरिक ओपेरा के प्रसार के लिए एक फैशनेबल और युवा नया मॉडल तैयार होगा।

इस भव्य समारोह में चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति से प्रेरणा लेते हुए तकनीकी नवाचार का उपयोग करते हुए पारंपरिक कलाओं को आधुनिक युग में भी चमकते रहने में मदद मिलेगी। साथ ही, वीडियो को एक माध्यम के रूप में उपयोग करते हुए कई आसियान देशों के सांस्कृतिक तत्वों को शामिल किया जाएगा, जिससे सभ्यताओं के बीच लोगों के आपसी जुड़ाव और आपसी सीख का अंतर्राष्ट्रीय वातावरण प्रस्तुत होगा।

जानकारी के अनुसार, क्वांगशी चीन का वह स्वायत्त प्रदेश है जहां अल्पसंख्यक आबादी सबसे अधिक है, और यह जातीय एकता, सांस्कृतिक एकीकरण, खुलेपन और समावेशिता की भूमि भी है। समारोह में देश भर के प्रख्यात और उभरते ओपेरा कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, साथ ही, विभिन्न आसियान देशों के कलाकारों की विशेष उपस्थिति भी होगी। सितारों से सजी कलाकारी और मनमोहक प्रस्तुति के साथ, यह समारोह चीनी पारंपरिक त्योहार- वसंत उत्सव के दौरान दर्शकों को राष्ट्रीय विशेषताओं, समकालीन शैली और आसियान संस्कृति का अनूठा संगम प्रदान करने का वादा करेगा।

यह भी बताया गया है कि सीएमजी "2026 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला" में देश भर से लगभग 80 कला मंडलों और 30 से अधिक ओपेरा शैलियों को एक साथ लाया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक प्रसिद्ध कलाकार, उभरते हुए कलाकार, मशहूर अभिनेता और गायक सहित 1,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,263
Messages
15,300
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top