विशाल भारद्वाज का खुलासा: 'ओ रोमियो' के लिए विक्रांत-तमन्ना ने नहीं लिए पैसे, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह!

Vishal bhardwaj


मुंबई, 9 फरवरी। विशाल भारद्वाज की मोस्टअवेटेड फिल्म 'ओ'रोमियो' रिलीज से चंद दिन दूर है। 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार फिल्म को लेकर विशाल भारद्वाज बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने फिल्म में काम बिन फीस लिए किया है।

अपकमिंग फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने रोचक खुलासा करते हुए बताया कि विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने कहानी पर भरोसा और फिल्ममेकर के प्रति सम्मान के कारण बिना कोई फीस लिए इस प्रोजेक्ट में काम किया। विक्रांत मैसी ने कई साल पहले, जब वह उभरते कलाकार थे, इस फिल्म के लिए हामी भरी थी। '12वीं फेल' जैसी सफलता के बाद भी उन्होंने अपना वादा निभाया।

भारद्वाज के अनुसार, विक्रांत को उनकी फिल्म 'मकबूल' देखकर इंडस्ट्री में आने की प्रेरणा मिली थी। इसलिए यह स्पेशल अपीयरेंस उनके लिए एक तरह का सम्मान रहा। विक्रांत ने करीब 8-9 दिनों की शूटिंग की और एक प्रभावशाली परफॉर्मेंस दी, जो कहानी में बहुत महत्वपूर्ण है।

भारद्वाज ने तमन्ना भाटिया की मेहनत और उदारता की तारीफ करते हुए बताया, तमन्ना ने बिना एक रुपए लिए फिल्म जॉइन कर ली। उनका रोल छोटा है, लेकिन फिल्म में एक बड़े प्लॉट ट्विस्ट को सामने लाने में अहम भूमिका निभाता है। तमन्ना ने तुरंत हामी भरी और तय समय से ज्यादा यानी लगभग 12 दिनों तक शूटिंग की। उन्होंने वर्कशॉप और रिहर्सल में भी पूरी लगन से हिस्सा लिया।

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ'रोमियो' 75-80 करोड़ रुपए के बड़े बजट से बनी है। फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार पहले ही बिक चुके हैं। 'ओ' रोमियो' रोमांटिक ड्रामा को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

ओ रोमियो हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है, जिसमें शाहिद ने माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है। वहीं, तृप्ति डिमरी सपना के रोल में हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top