राबड़ी देवी पर अशोक चौधरी का पलटवार: "घर की बहू-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पाए और बिहार की महिलाओं पर ज्ञान?"

‘बहू-बेटी को सुरक्षा नहीं दे पाए, वे महिलाओं की चिंता करते हैं’ राबड़ी देवी पर मंत्री अशोक चौधरी


पटना, 9 फरवरी। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो अपने घर में बहू-बेटी को सुरक्षा नहीं दे पाए, वे बिहार में महिलाओं की सुरक्षा की बात और चिंता करते हैं।

राबड़ी देवी ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राबड़ी देवी ने राज्य के सीएम नीतीश कुमार और राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जब से गृह मंत्री बने हैं, लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

राबड़ी देवी के आरोपों पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हर किसी का विरोध करने का अपना तरीका होता है। हालांकि, जैसे सदन चलाने के नियम होते हैं, वैसे ही आपको अपनी बात रखने का भी अधिकार है। आप अपनी बात रखें, सरकार उस पर ध्यान देगी और फिर जब बहस होगी, तो सरकार भी तैयारी के साथ आएगी और आप भी तैयारी के साथ आएंगे। मुद्दे पर बहस होगी, और उस बहस को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए पब्लिक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी की हैसियत नहीं है कि सदन में नीतीश कुमार का माइक बंद कर दे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिसको देख लें, वह भस्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहा है तो साक्ष्य के साथ कोर्ट जाना चाहिए। विपक्ष के लोगों को किसी ने रोका तो नहीं है। सवाल यह है कि 25 सीट राजद ने जीती, क्या ये सभी सीटें वोट चोरी से जीती गई हैं।

नीट छात्रा की हत्या मामले में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस मामले में जांच के लिए सीबीआई को केस सौंप दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो विपक्षी लोग कहते हैं कि सरकार न्याय नहीं दिलाना चाहती है। हमारी सरकार पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने के पक्ष में है। जो भी दोषी होंगे, उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top