महाराष्ट्र में महायुति का डंका बजा! जिला परिषदों-पंचायत समितियों में 80% से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक विजय: चव्हाण

जिला परिषदों और पंचायत समिति के चुनावों में महायुति को 80 प्रतिशत से अधिक जीत : महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण


मुंबई, 9 फरवरी। महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम आ रहे हैं। मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जिसमें महायुति का प्रदर्शन मजबूत दिख रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की रणनीति से महायुति को बड़ी जीत मिल रही है।

रविंद्र चव्हाण ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस चुनाव में महायुति के नेता उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके कारण बड़े स्तर पर सभाएं नहीं की गईं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फैसला लिया कि बूथ स्तर पर छोटी-छोटी मीटिंग्स के जरिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। तीन साल से महायुति सरकार ने जिस ताकत से काम किया, उसका असर चुनाव में दिख रहा है।

चव्हाण के अनुसार, 12 जिला परिषदों में महायुति को लगभग सभी जगहों पर बढ़त मिल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना और एनसीपी भी मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि 125 पंचायत समितियों में भी भाजपा को 50 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर महायुति के प्रत्याशी जीतते दिख रहे हैं।

चव्हाण ने बताया कि यह सफलता प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और योजनाओं का नतीजा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-उद्धव गुट, एनसीपी-शरद पवार गुट) का प्रदर्शन कमजोर रहा है। कुछ जिलों जैसे लातूर में कांग्रेस को बढ़त मिली, लेकिन कुल मिलाकर महायुति का दबदबा साफ है।

रविंद्र चव्हाण ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि महायुति की यह जीत ग्रामीण महाराष्ट्र में उसकी पकड़ मजबूत करने वाली साबित हो रही है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के नेतृत्व में पिछले वर्षों के विकास कार्यों को जनता ने सराहा है।

बता दें कि यह चुनाव अजित पवार के निधन के बाद पहली बड़ी परीक्षा थी। मतदान 7 फरवरी को हुआ था, जिसमें परभणी में सबसे ज्यादा और रत्नागिरी में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।
 

Forum statistics

Threads
16,012
Messages
16,049
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top