इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग के ऑस्ट्रेलिया दौरे से बवाल: बोंडी बीच पर श्रद्धांजलि, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

Bondi Beach Shooting And president Herzog visit


सिडनी, 9 फरवरी। पिछले साल दिसंबर में हुए आतंकी हमले के बाद सोमवार को आस्ट्रेलिया पहुंचे इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने बोंडी बीच पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं देश भर में इस यात्रा का विरोध करने भी कई लोग प्रमुख स्थलों पर जुटे। सिडनी में तो भीड़ को भगाने के लिए पेपर स्प्रे तक का पुलिस ने इस्तेमाल किया।

हर्जोग इस हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे हैं। यह निमंत्रण सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का कार्यक्रम में 14 दिसंबर को हुई गोलीबारी के बाद दिया गया था, जिसमें 15 लोग मारे गए थे।

इजरायली राष्ट्रपति को सिडनी के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में 7000 से ज्यादा लोगों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

पूर्व सीनेटर नोवा पेरिस ने देश को सम्मान दिया और कहा कि इजरायल "दुनिया भर के यहूदी लोगों के लिए एक मार्गदर्शक की तरह खड़ा है।"

एनएसडब्ल्यू के प्रीमियर क्रिस भी इस मौके पर वहां मौजूद थे। लोगों ने इनका नाम पुकारे जाने पर खुशी जाहिर की।

इस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व राजनेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और पूर्व विपक्षी नेता पीटर डटन भी शामिल थे।

सिडनी कन्वेंशन सेंटर में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए हर्जोग ने कहा, "यह कम्युनिटी इजरायल से अपने जुड़ाव और अपने एक्टिव जायोनिज्म (यहूदीवाद) के लिए प्रेरणादायक है।"

आप अपनी यहूदी पहचान को गर्व से दिखाते हैं, और मुझे इस शानदार कम्युनिटी, ऑस्ट्रेलिया और इजरायलियों के लिए आपके योगदान को पहचानने का मौका मिला है। मैं यहां दो ताकतवर लोकतंत्रों के अहम रिश्तों को फिर से मजबूत करने भी आया हूं। मुझे पता है कि साथ मिलकर काम करके हम सहयोग बढ़ाने, समझ बढ़ाने और अपने रिश्तों को बेहतर बनाने का रास्ता खोज लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, मेरा इरादा आपके नेशनल लीडरशिप के साथ इस पर चर्चा करने का है।

जहां हर्जोग कन्वेंशन सेंटर के अंदर मंच से अपनी बात रख रहे थे, वहीं बाहर और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में हजारों की संख्या में लोग हिंसक झड़प में उलझे थे।

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार सिडनी टाउन हॉल के बाहर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का इस्तेमाल भी किया। पेपर स्प्रे छिड़क विरोध कर रहे लोगों को भगाने की कोशिश की। झड़प के बाद कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

इससे पहले, सिडनी पहुंचने पर हर्जोग ने बोंडी आतंकी हमले की जगह पर श्रद्धांजलि दी और सिडनी के यहूदी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की, जिसमें आतंकी हमले के पीड़ित भी शामिल थे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top