टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड-इटली मैच में रचा गया इतिहास, बने कई सनसनीखेज रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड-इटली मैच में बने ये तीन रिकॉर्ड


कोलकाता, 9 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में इटली और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला गया। इटली पहली बार क्रिकेट विश्व कप का मैच खेलने उतरी थी जिसमें उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच तीन रिकॉर्ड्स के लिए भी याद किया जाएगा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए। टी20 विश्व कप में किसी भी एसोसिएट देश का एक पारी में यह सबसे बड़ा स्कोर है। पूर्व में यह रिकॉर्ड यूएसए के नाम था। टी20 विश्व कप 2024 में यूएसए ने कनाडा के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट पर 197 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

इस मैच में स्कॉटलैंड ने 73 रन से जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट देश की रनों के अंतर के हिसाब से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पहले स्थान पर नेपाल है। नेपाल ने 2014 में हांगकांग को 80 रन से हराया था।

स्कॉटलैंड के माइकल लिस्क ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। एसोसिएट देश के किसी गेंदबाज का टी20 विश्व कप में यह तीसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। पहले स्थान पर नीदरलैंड के अहसान मलिक हैं। अहसान मलिक ने 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 रन देकर 5 विकेट लिए थे। दूसरे स्थान पर भी नीदरलैंड के ही पॉल वैन मीकेरेन हैं। 2016 में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने जॉर्ज मुंसे के 84, ब्रैंडन मैकमुलेन के 41, माइकल जोंस के 37, और माइकल लिस्क के 22 रन की बदौलत 4 विकेट पर 207 रन बनाए थे।

इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई और 73 रन से मैच हार गई।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top