मुंबई, 9 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा मुस्लिम आबादी के बढ़ने और हिंदू आबादी के घटने संबंधी बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने कहा, "भागवत का कहना है कि मुस्लिम आबादी बढ़ रही है जबकि हिंदू आबादी घट रही है, लेकिन यह सच नहीं है। मुस्लिम आबादी, जो पहले बढ़ रही थी, अब घट रही है।"
वीर सावरकर को भारत रत्न देने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस वीर सावरकर जैसे लोगों को कभी सम्मान नहीं देगी। महात्मा गांधी की हत्या में उनका हाथ था और नाथूराम गोडसे को उन्होंने वैचारिक रूप से गाइड किया था। कांग्रेस कभी भी सांप्रदायिकता को सही नहीं ठहराएगी।"
सावरकर के संबंध में दलवई ने कहा, "मैं उन्हें गद्दार नहीं कहूंगा, लेकिन वे ब्रिटिश सरकार के साथ सहयोग कर रहे थे। उन्होंने दया याचिका की, जो किसी नायक के लिए उपयुक्त नहीं है।"
मुंबई में आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई एक्टर्स की भागीदारी पर हुसैन दलवई ने कहा, "कई लोग डरे हुए हैं, क्योंकि सत्ता आरएसएस के पास है। सलमान खान जैसे अभिनेता शायद डर के मारे गए थे, उन्हें लगता था कि कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।"
इसके साथ ही दलवई ने यह भी माना कि मुसलमानों को दबाया जा रहा है, और सेक्युलर मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा राज में मुसलमान परेशान हैं, उनकी समस्या नहीं सुनी जा रही है और उनको टारगेट भी किया जा रहा है। देश में लगातार मुस्लिम आबादी, जो पहले बढ़ रही थी, अब घट रही है।
कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, "उन्हें ऐसा डर लगता है कि मुसलमानों की तादाद बढ़ रही है और हिंदुओं की कम हो रही है। यह सही बात नहीं है। मुसलमानों की तादाद जैसे बढ़ती थी, अब कम हो रही है।"
मुंबई यूनिवर्सिटी में नसीरुद्दीन शाह को आखिरी समय में कार्यक्रम से हटाए जाने पर दलवई ने अफसोस जताया। उन्होंने कहा, "जश्न-ए-उर्दू प्रोग्राम नियमित होता है, लेकिन छात्र प्रोटेस्ट के कारण नसीरुद्दीन शाह को मना किया गया।"
कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने भाजपा की बीएमसी मेयर उम्मीदवार रितु तावड़े के बयान पर कहा, "बांग्लादेशी को वे कैसे भगा सकती हैं? घुसपैठियों को निकाल देना चाहिए, ऐसा मेरा भी कहना है, लेकिन वे कैसे कर सकती हैं? वे बीएमसी की मेयर बनी हैं, पुलिस कमिश्नर या मुख्यमंत्री नहीं।"