सोनम वांगचुक की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, केंद्र से कड़े सवाल, बुधवार को आएगा अगला मोड़

सोनम वांगचुक की हिरासत मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब बुधवार को फैसला


नई दिल्ली, 9 फरवरी। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की हिरासत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। इस मामले पर अगली सुनवाई अब बुधवार को होगी।

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) केएम नटराज ने अदालत से मामले की सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लंबी अवधि के स्थगन की मांग स्वीकार नहीं की और मामले को बुधवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल से सवाल किया कि इस मामले में अब तक क्या प्रगति हुई है। अदालत ने यह जानना चाहा कि पिछली सुनवाई के बाद वांगचुक की स्थिति और हिरासत से जुड़े मुद्दों पर क्या कदम उठाए गए हैं।

दरअसल, पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनकी हिरासत पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया था और सरकार से इस संबंध में उचित निर्णय लेने को कहा था। केंद्र सरकार की ओर से अदालत को यह बताया गया कि सोनम वांगचुक को हिरासत के दौरान बेहतर चिकित्सा सुविधा और इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने आश्वासन दिया कि उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

गौरतलब है कि लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा में चार लोगों की जान चली गई थी। यह हिंसा लेह में लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई। करीब 90 लोग हिंसा के दौरान घायल हुए थे। बाद में, 26 सितंबर को सोनम वांगचुक को लद्दाख में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़काने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में भेजा गया। इसके अलावा, प्रशासन ने चार लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने न्यायिक जांच की मांग उठाई थी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top