टी20 विश्व कप: इटली की बल्लेबाजी ताश के पत्तों सी ढही, 17 गेंदों में 5 विकेट गंवाकर 73 रनों से हारी

टी20 विश्व कप: इटली ने 17 गेंदों पर गंवाए आखिरी 5 विकेट, स्कॉटलैंड 73 रन से जीती


कोलकाता, 9 फरवरी। इटली को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 73 रन से हार का सामना करना पड़ा है। स्कॉटलैंड के दिए 208 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली 16.4 ओवर में 134 पर आउट हो गई। इटली ने अपने आखिरी 5 विकेट 17 गेंदों पर गंवाए।

208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहली ही गेंद पर जस्टिन मोस्का का विकेट गिर गया। इसके बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। इटली ने अपने आखिरी 5 विकेट 17 गेंद के अंदर गंवाए। कप्तान वेन मैडसेन इंजरी की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।

इटली के लिए हैरी मैनेंटी और बेन मैनेंटी ने क्रीज पर रुक कर संघर्ष करने का माद्दा दिखाया। हैरी मैनेंटी ने 25 गेंद पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 37 रन बनाए, जबकि बेन ने 31 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई थी।

स्कॉटलैंड के लिए माइकल लिस्क सफलतम गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। मार्क वाट ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रैड करी, ब्रैड व्हील, और ओलिवर डेविडसन ने 1-1 विकेट लिए।

इसके पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 4 विकेट पर 207 तक रन बनाए थे। स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 54 गेंद पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेलकर आउट हुए। माइकल जोंस 30 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा मैकमुलेन ने 18 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से नाबाद 41 और लिस्क ने 5 गेंद पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए थे।

माइकल लिस्क प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,207
Messages
5,239
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top