फ्लॉप फिल्मों के बावजूद टीवी पर छाए मोहम्मद इकबाल खान, बने पर्दे के किंग ऑफ रोमांस

फ्लॉप रहा फिल्मी करियर लेकिन बने टीवी के बड़े रोमांटिक स्टार, ऐसा रहा मोहम्मद इकबाल खान का करियर


मुंबई, 9 फरवरी। हिंदी सिनेमा की चकाचौंध देखकर हर कोई सिनेमा में बड़ा स्टार बनने का सपना देखता है, लेकिन सपने को पूरा कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती।

कुछ लोग एक्टिंग ही छोड़ देते हैं, लेकिन कुछ सितारे अपने लिए दूसरा आसमान ढूंढ लेते हैं। ऐसे ही अभिनेता हैं मोहम्मद इकबाल खान, जो 10 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं और आज भी छोटे पर्दे पर रोमांटिक किरदार निभा रहे हैं।

टीवी पर राज कर रहे और कश्मीर में जन्मे मोहम्मद इकबाल खान ने स्कूल के दिनों में ही ठान लिया था कि एक्टिंग ही उनका करियर है। स्कूल में इकबाल प्ले में हिस्सा लेते थे और अपनी एक्टिंग से सबका दिल भी जीत लेते थे, लेकिन कॉलेज करने के बाद मुंबई का रुख करना अभिनेता के लिए आसान नहीं था। शुरुआत में मॉडलिंग करके पैसे कमाना और परिवार से मदद न लेना ही इकबाल का स्वभाव था। उन्होंने खुद बताया कि जब वे पहली बार मुंबई आए थे, तब न रहने की अच्छी जगह थी और न ही जेब में पैसे। उनके परिवार के लोग उनकी मदद करते थे, लेकिन वे कभी भी अपने संघर्ष के दिनों को फैमिली के साथ डिस्कस नहीं करते थे।

अभिनेता का करियर तब चमका जब उन्हें बॉलीवुड में फिल्में मिलने लगीं। पहला ब्रेक फिल्म 'कुछ दिल ने कहा' से मिला और फिर वे 'बुलेट एक धमाका’, ‘एक छोटी सी ईगो’, और 'फंटूस' जैसी फिल्मों में नजर आए, जो पर्दे पर फ्लॉप साबित हुईं। अभिनेता ने विद्या बालन के साथ भी फिल्म 'जलसा' में काम किया लेकिन पहचान बनाना मुश्किल हो रहा है। लगातार फ्लॉप फिल्मों ने इकबाल के कॉन्फिडेंट लेवल को काफी चोट पहुंचाई लेकिन काम छोड़कर घर में बैठने का फैसला चुनने की बजाय उन्होंने टीवी का रुख किया और बैक-टू-बैक पॉपुलर सीरियल दिए।

टीवी पर रोमांटिक इमेज वाले इकबाल को पहला ब्रेक 'कैसा ये प्यार है' से मिला। सीरियल हिट साबित हुआ और आलम ये था कि अभिनेता ने लगातार 19 टीवी सीरियल में काम किया। अभिनेता काव्यांजलि में 'शौर्य' बनकर तो 'कहीं तो होगा' में 'रघु' बनकर लड़कियों के दिलों की नई धड़कन बन गए। वे 'वारिस', 'दिल से दिल तक', 'एक था राजा एक थी रानी', और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे सीरियल में नजर आए। हालांकि कोविड के समय अभिनेता ने टीवी और सोशल मीडिया से ब्रेक लिया लेकिन फिर सीरियल 'न उम्र की सीमा हो' से फिर वापसी की। आज भी अभिनेता टीवी की दुनिया पर राज कर रहे हैं और ओटीटी के कई प्रोजेक्ट्स में दिख रहे हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,890
Messages
13,927
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top