T20 विश्व कप में हसरंगा का कमाल! शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ 40 विकेट के साथ दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने

टी20 विश्व कप: वानिंदु हसरंगा ने शाहिद अफरीदी को पछाड़ा, दूसरे सफल गेंदबाज बने


नई दिल्ली, 9 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को कोलंबो में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में हसरंगा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। तीसरा विकेट लेते ही हसरंगा टी20 विश्व कप इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उन्होंने 39 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। हसरंगा ने 20 मैच में 40 विकेट लिए हैं। शाहिद अफरीदी 34 मैच में 39 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के नाम है। शाकिब ने 2007 से 2024 के बीच खेले 43 मैचों की 41 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 50 विकेट लिए हैं।

टी20 विश्व कप इतिहास के चौथे सफलतम गेंदबाज अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान हैं। राशिद ने 2016 से 2026 के बीच अब तक खेले 24 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। राशिद के पास शीर्ष स्थान हासिल करने का अवसर है।

पांचवें नंबर पर श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और अपनी कप्तानी में श्रीलंका को टी20 विश्व कप जिताने वाले लसिथ मलिंगा हैं। मलिंगा ने 31 मैचों में 38 विकेट लिए हैं।

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 मार्च को हुई है। विश्व कप अभी शुरुआती चरण में ही है। ऐसे में पूरी संभावना है कि वानिंदु हसरंगा और राशिद खान अपना स्थान और बेहतर कर सकते हैं। दोनों के पास शाकिब अल हसन को पछाड़ते हुए टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका है। ऑस्ट्रेलियाई एडम जांपा भी 21 मैचों में 36 विकेट लेकर छठे स्थान पर हैं और उनके पास भी शीर्ष स्थान पर जाने का मौका है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top