शिंदे के जन्मदिन पर लगा दिग्गजों का तांता: शाह-फडणवीस सहित कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, सराहे विकास कार्य

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे के जन्मदिन पर अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने दी बधाई


नई दिल्ली, 9 फरवरी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में आप निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। गणपति बाप्पा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "मैं भगवान से आपके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "एक सरल स्वभाव के व्यक्ति जो अपनी विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने में लगातार सफलता की कामना करता हूं।"

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सिद्धि विनायक जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुयशपूर्ण जीवन की कामना है।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आप अपने राज्य और वहां के नागरिकों की भलाई के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें और सदैव स्वस्थ व खुशहाल रहें, मेरी ऐसी मंगलकामना है।"

शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी उपमुख्यमंत्री और अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले, शिवसेना महिला विंग ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हुए श्री सिद्धिविनायक मंदिर में महा आरती की।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,768
Messages
13,805
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top