रांची में प्यार की खूनी दास्तान! युवक का सिर-धड़ कटा मिला, प्राइवेट पार्ट्स भी काटे, दंपती गिरफ्तार

रांची में युवक का कटा सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने दंपती को लिया हिरासत में


रांची, 8 फरवरी। रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का कटा सिर और धड़ अलग-अलग बरामद किया है। मृतक की पहचान हरिहर महतो के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शव एडरमहातु-मार्चाडीह गांव के सामने कांची नदी के किनारे पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के प्राइवेट पार्ट्स भी काट दिए गए थे।

परिजनों ने बताया कि हरिहर महतो का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि उसी महिला ने हरिहर को मिलने के लिए बुलाया था। 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे हरिहर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

लगातार तीन दिनों तक जब हरिहर का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने 3 फरवरी 2026 को सोनाहातू थाना में उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खोजबीन तेज की। इसी क्रम में रविवार को कांची नदी किनारे से उसका शव बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि हरिहर महतो ने दो वर्ष पूर्व शादी की थी और उसका एक माह का बेटा भी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त होने के संदेह के आधार पर एक दंपती को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,367
Messages
15,404
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top