राहुल गांधी के बयान पर रामकृपाल यादव का तीखा पलटवार: 'बिहार की जनता कांग्रेस को घास नहीं डालती'

राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है: रामकृपाल यादव


पटना, 8 फरवरी। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-एनडीए मॉडल सामने आ गया। इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव मजबूती से खड़े हुए तो उनकी गिरफ्तारी साफतौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके।

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले में हुई है। उन्होंने कहा कि मामला चाहे कितना भी पुराना हो, कानून अपना काम करती है। राहुल गांधी की पार्टी का अस्तित्व बिहार में खत्म हो गया। कोई पूछने वाला नहीं है। बिहार की जनता कांग्रेस को नोटिस नहीं कर रही है।

नीट छात्रा की मौत मामले में जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राजनीतिक दल ऐसा कर रहे हैं। नीट मामले में सीबीआई को केस सौंप दिया गया। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो कभी हत्या या हिंसा की राजनीति नहीं करती। अगर किसी का राजनीतिक अस्तित्व अपने कामों की वजह से खत्म हो रहा है, तो उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय खुद सोचना चाहिए कि जनता उनसे दूर क्यों हो रही है। 75 सीट से 25 पर आ गए। वह भी समाप्त की ओर है। तेजस्वी यादव को आकलन करना चाहिए कि जनता क्यों भाग रही है।

नितिन नवीन के बिहार दौरे को लेकर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार बिहार आ रहे हैं, उनके स्वागत के लिए तैयारी हो रही है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्ष के सवालों पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चाहे अमेरिका हो या फिर दूसरा देश, जो भी ट्रेड डील हुई है, इसमें किसानों की रक्षा की गई है। कोई डील ऐसी नहीं है, जिसमें किसानों को परेशानी होगी। कांग्रेस तो भ्रमित करने का काम कर रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top