"हम सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए!" टी20 WC टीमों को रोहित पौडेल का सीधा संदेश: हमें हल्के में मत लेना

हम टी20 विश्व कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए, नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने विपक्षी टीमों को चेताया


मुंबई, 8 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे की हंसी आखिरी गेंद तक उड़ायी थी। सैम करन की आखिरी ओवर में की गई सूझबूझ भरी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मैच बेशक 4 विकेट से जीत लिया, लेकिन नेपाल ने अपने प्रदर्शन से बता दिया कि उसे हल्के में लेने की भूल कोई भी टीम न करे।

मैच के बाद नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, "लड़कों ने अपना सब कुछ झोंक दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है। नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन कोशिश के हिसाब से हमने खेल के हर विभाग में अपना शत प्रतिशत दिया। आखिरी ओवर में सैम करन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हम वहां से सुधार करेंगे। हमें एक टीम के तौर पर अपना 100 प्रतिशत देना होगा।"

रोहित ने कहा कि हम इस विश्व कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे।

अपने देश के क्रिकेट फैंस के बारे में रोहित ने कहा कि वे बहुत पैशनेट हैं। पूरा काठमांडू, नेपाल, हमें सपोर्ट करने के लिए यहां आया था। मुझे लगता है कि पूरे नेपाल को हम पर गर्व होगा।

वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी नेपाल क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

ब्रूक ने कहा, "यह बिल्कुल भी आसान नहीं था, शुक्र है हम जीत गए। उन्होंने बहुत अच्छा खेला, और बहुत सी टीमें आदिल राशिद को इस तरह नहीं लेतीं, जिस तरह उन्होंने खेला। मैं उन्हें बाकी कॉम्पिटिशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जैकब बेथेल के 55, हैरी ब्रूक के 53, और विल जैक्स के नाबाद 39 रन की बदौलत 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे। नेपाल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई। नेपाल को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, लेकिन 5 रन ही बने और टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top