शीतल ठाकुर ने बेटे वरदान के दूसरे जन्मदिन पर लिखा भावुक संदेश: 'तुमसे धड़कता है दिल, तुमसे ही जगमगाती है दुनिया'

विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे वरदान के दूसरे जन्मदिन पर लिखा भावुक नोट


मुंबई, 8 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने बेटे वरदान का रविवार को दूसरा जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर शीतल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शीतल ने लिखा कि उनका बेटा ही वह वजह है, जिससे उनका दिल और तेज़ धड़कता है और दुनिया पहले से ज्यादा खूबसूरत लगने लगती है।

शीतल ने लिखा, “डियर वरदान, तुम ही हो जिसकी वजह से मेरा दिल थोड़ा और ज़ोर से धड़कता है… मेरे सपने और आगे तक जाते हैं… और मेरी दुनिया हर दिन और उजली लगती है।”

पोस्ट के साथ शीतल ने वरदान के साथ कुछ प्यारी मां-बेटे की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा कि जब उनका बेटा बड़ा हो जाए, तो वह उन्हें इन्हीं पलों के जरिए याद करे।

उन्होंने आगे कहा, “यकीन नहीं होता कि तुम पहले ही 2 साल के हो गए हो! जब तुम बड़े हो जाओगे, मैं, तुम्हें और मुझे ऐसे ही याद रखना चाहती हूं। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं कि शब्द कम पड़ जाते हैं… हैप्पी बर्थडे बेबी, 07.02.2026।”

गौरतलब है कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने साल 2018 में वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी शो के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और फिर डेटिंग शुरू हुई।

दोनों ने नवंबर 2019 में सगाई की थी और 14 फरवरी 2022 को रजिस्टर मैरिज की। इसके बाद पारंपरिक हिमाचली हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई। इस कपल के घर 7 फरवरी 2024 को बेटे वरदान का जन्म हुआ था।

इस बीच एक अन्य खबर में विक्रांत मैसी ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे भाग से खुद को रिप्लेस किए जाने की खबरों को खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ किया कि वह कभी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं थे।

विक्रांत ने लिखा, “अफवाहों को खत्म करने के लिए साफ कर दूं कि मैं कभी नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का हिस्सा नहीं था। मेरी कथित ‘रिप्लेसमेंट’ की खबरें चलाने से पहले मीडिया पोर्टल्स को सही जानकारी जुटानी चाहिए थी। यह निराशाजनक है, फिर भी फिल्म से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं।”

आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी के पास ‘ओ’रोमियो’, ‘यार जिगरी’, ‘तलाखों में एक’ और ‘व्हाइट’ जैसी फिल्में हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top