सीआर केसवन बोले: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऐतिहासिक, कृषि-डेयरी सुरक्षित, 'न्यू इंडिया' को मिलेंगे 30 ट्रिलियन डॉलर के अवसर

कृषि और डेयरी सेक्टर पूरी तरह सुरक्षित, किसानों को होगा फायदा, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले सीआर केसवन


चेन्नई, 8 फरवरी। भारत-अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने इसे ऐतिहासिक और दिशा बदलने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व में तैयार हुआ यह समझौता 'न्यू इंडिया' को वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त देता है।

सीआर केसवन ने आईएएनएस से कहा कि इस व्यापार समझौते के तहत टैरिफ में की गई बड़ी कटौती का देशभर में स्वागत किया जा रहा है। लोगों में इसे लेकर उत्साह और उम्मीद दोनों हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत-अमेरिका ट्रेड डील न केवल दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बाजारों तक भारत की पहुंच आसान बनाती है, बल्कि लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर के अवसरों के द्वार भी खोलती है। इससे माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई), कारोबारियों और उद्यमियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस समझौते में भारत के कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। किसानों, मछुआरों और कुशल श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। केशवन ने कहा कि यह समझौता किसानों और मेहनतकश वर्ग के लिए नए अवसर लेकर आएगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से अब देश की जनता ऊब चुकी है। कांग्रेस इस समय भरोसे के संकट से जूझ रही है और बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी के बयानों पर विश्वास नहीं करते। केसवन ने आरोप लगाया कि जब भी भारत आगे बढ़ता है या विकास की राह पर कदम रखता है, कांग्रेस को उससे परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि किसानों, मछुआरों, कुशल कामगारों और आम जनता को फायदा पहुंचाने वाले इस समझौते पर भी कांग्रेस की कड़वी प्रतिक्रिया उसकी इसी मानसिकता को दर्शाती है। सीआर केसवन ने आगे कहा कि भारत आज न सिर्फ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, बल्कि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है। केशवन ने दावा किया कि भारत की यही तेज आर्थिक प्रगति कांग्रेस की नाराजगी और कड़वाहट की असली वजह है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और भारत को वैश्विक मंच पर ज्यादा मजबूत बनाएगा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,877
Messages
4,909
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top