टी20 विश्व कप: गुलबदीन नायब का तूफान! अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का विशाल लक्ष्य

टी20 विश्व कप: गुलबदीन नायब का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का लक्ष्य


चेन्नई, 8 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब के अर्धशतक के दम पर 182 रन बनाए हैं।

एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को धीमी शुरुआत मिली थी। पहले विकेट के लिए रहमानु्ल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 5.1 ओवर में 35 रन जोड़े। जादरान 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। गुरबाज दूसरे विकेट के रूप में 44 के स्कोर पर आउट हुए। गुरबाज ने 22 गेंद पर 27 रन बनाए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गुलबदीन नायब और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सेदिकुल्लाह अटल ने तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। 14.3 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर जब 123 रन था, उस समय अटल 24 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए।

गुलबदीन नायब नहीं रुके, और धीमी शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने 35 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। नायब ने अपनी पारी के दौरान स्टेडियम के हर तरफ से शॉट लगाए और फैंस का मनोरंजन किया। नायब की पारी की बदौलत ही अफगानिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बना सकी। दरवेश रसूली ने 13 गेंद पर 20, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 7 गेंद पर 14 और मोहम्मद नबी ने 7 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए।

धीमी शुरुआत के बाद भी अफगानिस्तान के लिए जिस तरह नायब और रसूली ने तीसरे विकेट के लिए साझेदारी की थी, स्कोर 200 के करीब या पार हो सकता था।

न्यूजीलैंड की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। मैट हेनरी, जैकब डफी, और रचिन रवींद्र को 1-1 विकेट मिला।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top