चेन्नई पोर्ट में मुश्किल ऑपरेशन! पानी से निकला पलटे ट्रेलर का केबिन, नौसेना के गोताखोरों ने कर दिखाया

चेन्नई पोर्ट में पलटे ट्रेलर की ड्राइवर केबिन बरामद, भारतीय नौसेना ने चलाया विशेष अभियान


चेन्नई, 8 फरवरी। चेन्नई पोर्ट के तटीय बर्थ के पास पानी में पलटे एक ट्रेलर की ड्राइवर केबिन को भारतीय नौसेना ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। इस अभियान में भारतीय नौसेना ने चेन्नई पोर्ट प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करते हुए त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत एक विशेष गोताखोर टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना किया। नौसेना के विभिन्न यूनिट्स से कुल पांच प्रशिक्षित गोताखोरों की विशेषज्ञ टीम को मौके पर तैनात किया गया। यूनिट में आईएनएस अड्यार भी शामिल है।

भारतीय नौसेना की ओर से रविवार को जारी एक प्रेस नोट में बताया गया कि गोताखोरों ने पोर्ट अधिकारियों और सतह पर मौजूद रिकवरी टीमों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखते हुए पानी के भीतर सर्च और रिकवरी ऑपरेशन चलाया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने व्यवस्थित तरीके से अभियान को अंजाम दिया, जिससे पूरी कार्रवाई सुचारू और प्रभावी ढंग से पूरी हो सकी।

पोर्ट अधिकारियों और सतह पर मौजूद टीमों के साथ मिलकर काम करते हुए, गोताखोरों ने मृतक को सम्मानपूर्वक निकालने और पलटे हुए केबिन को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का काम किया, जिससे पोर्ट का सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो सका। भारतीय नौसेना की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के चलते दुर्घटना में मृत व्यक्ति के शव को सम्मानजनक तरीके से बाहर निकाला गया। साथ ही, पानी में पलटी ड्राइवर केबिन को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया।

नौसेना की इस कार्रवाई से चेन्नई पोर्ट पर सामान्य परिचालन को शीघ्र बहाल करने में भी मदद मिली। अधिकारियों ने भारतीय नौसेना की तत्परता और समन्वित प्रयासों की सराहना की है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,979
Messages
5,011
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top