'X' पर नेगेटिविटी से परेशान अमाल मलिक का छलका दर्द, बोले- वीडियो सॉन्ग कैंसिल करने का मन कर रहा

'बिग बॉस' के बाद 'एक्स' पर ड्रामा से परेशान अमाल मलिक बोले, 'मन कर रहा वीडियो सॉन्ग कैंसिल कर दूं'


मुंबई, 7 फरवरी। सिंगर और 'बिग बॉस' फेम अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात रखी। उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को दुख पहुंचा है तो उन्हें बहुत अफसोस है, लेकिन उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। अमाल ने बताया कि सोशल मीडिया के ड्रामा से वे इतने परेशान हो चुके हैं कि लगता है कि वीडियो सॉन्ग कैंसिल कर दें।

अमाल मलिक ने बताया कि आजकल सच्चाई पता लगाना मुश्किल हो गया है और एक्स हैंडल पर बहुत नेगेटिविटी फैली हुई है। उन्होंने लिखा, "हमेशा दोस्तों और लोगों के लिए खड़े रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ऐसा करना संभव नहीं होता।" ऐसे में उन्होंने फैन क्लब्स की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ फैन क्लब नफरत फैला रहे हैं, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ है।

उन्होंने बताया, "मैं पिछले कुछ दिनों से एक नए गाने पर काम कर रहा हूं और इस प्रोजेक्ट की वजह से ठीक से सो भी नहीं पाया। एक कॉन्सर्ट से पहले बीमार भी पड़ गया। मैं इस गाने को बहुत खास मानता हूं, क्योंकि यह मेरे और टीम के लिए जिंदगी बदलने वाला हो सकता है। मैं चाहता हूं कि गाने की रिलीज पर चारों तरफ पॉजिटिविटी हो, लेकिन अभी नेगेटिविटी ज्यादा दिख रही है। इतना दुख हुआ कि मन कर रहा है कि गाने का वीडियो ही कैंसिल कर दूं।"

अमाल ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि अगर वे सच में उनके फैन हैं तो कीचड़ उछालने में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि दो लोगों की राय अलग हो सकती है और वे असहमति के बावजूद सहमत रह सकते हैं। बिग बॉस के बाद कई लोग अभी भी हाउस की बातों पर रो रहे हैं और माफी-माफी के मुद्दे पर अटके हुए हैं, जबकि असली दुनिया अलग है।

उन्होंने कहा कि वह इंसान हैं, कभी-कभी बातें नजरअंदाज नहीं कर पाते। कुछ फैंस उन्हें मैसेज और टैग करके बताते हैं कि वे फैनडम छोड़ रहे हैं या नेक्स्ट लेवल ड्रामा करते हैं। अमाल ने साफ कहा कि वह रोज एक्स पर सब कुछ नहीं देख सकते और हर किसी के लिए खड़े होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

अमाल ने पोस्ट के अंत में लिखा कि वह खुलकर बेझिझक बोलते हैं और जो सच्चाई पता होती है, उसी पर बात करते हैं। नफरत करने वाले अब रोएं या हंगामा करें, लेकिन वे दुआ करते हैं कि सबको वह प्यार मिले जिसके वे हकदार हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,113
Messages
14,150
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top