अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का इंतजार खत्म! 15 मई नहीं, अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी धमाकेदार एंट्री

'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदली, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म


मुंबई, 7 फरवरी। अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट पर थोड़ा-सा बदलाव किया है।

दरअसल, पहले यह फिल्म 15 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। अभिनेता अक्षय कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "भूत बंगला का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म 15 मई को नहीं, बल्कि 10 अप्रैल को रिलीज होगी। मिलते हैं सिनेमाघरों में।"

अक्षय कुमार स्टारर आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के निर्देशक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रियदर्शन हैं। इस फिल्म के साथ अक्षय और प्रियदर्शन 14 साल बाद वापसी कर रहे हैं। दोनों ने पहले 'हैलो' और 'भूल भुलैया' समेत कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

फिल्म में अभिनेता के साथ कुछ पुराने कलाकारों के साथ नए कलाकार भी नजर आएंगे। हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव हैं। अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह 10 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज हो रही है।

पिछली बार अभिनेता फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए थे। हालांकि 'हाउसफुल-5' सिनेमाघरों में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी, जिसके बाद इसे टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे स्टार्स शामिल थे।

इसी के साथ ही, अक्षय कुमार फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वे सैफ अली खान के साथ 18 साल बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है, जिसकी तस्वीरें सभी कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थीं।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,780
Messages
4,812
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top