एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में चमका भारत, इलावेनिल और शांभवी ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, 43 मेडलों का अंबार

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: इलावेनिल ने गोल्ड जीता, शांभवी ने इतिहास रचकर टॉप पर जगह बनाई


नई दिल्ली, 7 फरवरी। ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल महिला इवेंट में जापान की मिसाकी नोबाटा को करीबी अंतर से हराकर गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। वहीं, शांभवी क्षीरसागर ने एशियन जूनियर फाइनल में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026 की जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।

नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चैंपियनशिप में मेघना सज्जनार ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पोडियम पर जगह बनाई, जबकि मान्यता सिंह और अनीशा शर्मा के साथ मिलकर भारत को जूनियर महिला मेडल्स में क्लीन स्वीप हासिल करने में मदद की।

भारत ने चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखते हुए प्रतियोगिता के चौथे दिन 10 गोल्ड मेडल जीते। इसी के साथ भारत के कुल मेडल्स की संख्या 43 हो गई है। इनमें 27 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल हैं। ओजस्वी ठाकुर ने भी महिलाओं की यूथ कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

भारत ने दिन की शुरुआत 50 मीटर मेंस पिस्टल इवेंट में पोडियम पर दबदबा बनाकर की। पूर्व 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ल्ड नंबर 1 सौरभ चौधरी ने गोल्ड पर निशाना साधा। उनके बाद कमलजीत चौधरी और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन रविंदर सिंह ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। इनके अलावा, योगेश कुमार ने जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा।

इलावेनिल दो सीरीज के बाद पांचवें स्थान पर थीं, लेकिन 18वें शॉट तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने धीरे-धीरे बढ़त बना ली। उन्होंने धैर्य बनाए रखते हुए शीर्ष स्थान कायम रखा, जबकि नोबाटा मिसाकी और मेघना उनके काफी करीब रहीं। आर्या बोर्से 9.8 का लो स्कोर लगाने के बाद पदक से चूक गईं, इसके बाद उन्होंने दो बार 10.2 लगाए।

नोबाटा ने लगातार दो बार 10.8 के साथ फाइनल का समापन किया, जबकि इलावेनिल ने एलिमिनेशन चरण में औसतन 10.6 के साथ 10 सटीक हिट किए, जिनमें एक 10.9 भी शामिल था। भारतीय टीम ने संयुक्त रूप से 1892.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक भी जीता।

जूनियर फाइनल में, शांभवी ने 253.7 का नया एशियन जूनियर रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ उन्होंने साल 2024 में जकार्ता में ईशा अनिल तकसाले के 253.1 के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया। उन्होंने मजबूत शुरुआत की और बढ़त बनाए रखते हुए गोल्ड जीता, और 249.7 के स्कोर के साथ सिल्वर जीतने वाली मान्यता सिंह पर चार अंकों की बढ़त हासिल की। उनके अंतिम आठ शॉट 10.7, 10.7, 10.8, 10.8, 10.9, 10.5, 10.9 और 10.7 रहे। अनीषा शर्मा ने 227.5 के अंतिम स्कोर के साथ सिल्वर जीता।

शांभवी, अनीशा और संद्राता रॉय ने मिलकर कुल 1884.2 के स्कोर के साथ टीम गोल्ड जीता। ओजस्वी ने अन्वी विक्रम राठौड़ और हृद्या श्री कोंडूर के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी 1890.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

अन्य परिणाम:

मेंस 50 मीटर पिस्टल

गोल्ड: सौरभ चौधरी (भारत) – 563-12x

सिल्वर: कमलजीत चौधरी (भारत) – 561-16x

ब्रॉन्ज: रविंदर सिंह (भारत) – 559-10x

मेंस 50 मी पिस्टल टीम

गोल्ड: भारत

सिल्वर: उज्बेकिस्तान

ब्रॉन्ज: वियतनाम

मेंस 50 मीटर पिस्टल जूनियर

गोल्ड: योगेश कुमार (भारत) – 557-10x

सिल्वर: सोदिकजोन अब्दुल्लाएव (उज्बेकिस्तान) – 544-10x

ब्रॉन्ज: गुंताजप्रीत सिंह (भारत) – 542-7x
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top