'रंग दे बसंती' के 20 साल पूरे, टीम का खास सेलिब्रेशन; फैंस बोले- अब बड़े पर्दे पर फिर वापस लाओ!

'रंग दे बसंती' की टीम ने मनाया 20 साल का जश्न, अब री-रिलीज की उठ रही मांग


मुंबई, 7 फरवरी। 'युवा', 'तेरे नाम', और 'देवदास' जैसी बॉलीवुड की फिल्मों के री-रिलीज होने पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब फैंस 'रंग दे बसंती' को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने की मांग कर रहे हैं। यह फिल्म 26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई थी।

यह मांग सोहा अली खान के पोस्ट पर फैंस ने की है। फिल्म 'रंग दे बसंती' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं, जिसकी खुशी में सेलिब्रेशन पार्टी रखी गई थी। इसमें अभिनेत्री भी गई थीं, जिसकी खास तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

इन तस्वीरों में फिल्म के कुछ कलाकार नजर आ रहे थे। दिलचस्प बात ये है कि सभी ने हुड्डी पहनी हुई है, जिसमें येलो रंग से 'रंग दे बसंती' लिखा हुआ है। टीम ने साथ मिलकर 20 साल पूरे होने का केक काटा और यादों को ताजा किया। सोहा ने लिखा, "20 साल बाद हम फिर से साथ आए। कुछ लोग साथ नहीं हो पाए, लेकिन जज्बा आज भी वही है। फिल्म रंग दे बसंती के 20 साल पूरे।"

सोहा की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे इसके कमेंट सेक्शन में फिल्म के री-रिलीज की मांग कर रहे हैं।

अभिनेत्री सैयामी ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। वहीं, सोहा की बड़ी बहन सबा पटौदी ने टीम को बधाई देते हुए लिखा, "मुझे टीम और फिल्म दोनों बहुत पसंद हैं।"

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और आर. माधवन ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। वहीं, ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन ने सू का किरदार निभाया था।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, इसके गाने लोगों को आज भी पसंद आते हैं, जिसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया था और प्रसून जोशी ने इसके बोल लिखे थे।

यह फिल्म आधुनिक भारत के युवाओं में सोई हुई राष्ट्रभक्ति को जगाती है। फिल्म की कहानी एक ब्रिटिश फिल्म छात्रा, सू, के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय क्रांतिकारियों पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने भारत आती है और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ युवाओं को कास्ट करती है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,159
Messages
15,196
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top