हेटमायर का तूफान! टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज कैरेबियाई अर्धशतक जड़ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

हेटमायर बने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले कैरेबियाई


कोलकाता, 7 फरवरी। शिमरोन हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड के विरुद्ध अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है। हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले कैरेबियन खिलाड़ी बन गए हैं।

हेटमायर ने 36 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। इस दौरान महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ हेटमायर ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2009 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 23 गेंदों में यह कारनामा किया था।

वैश्विक स्तर पर पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर है, जिन्होंने साल 2007 में पहले टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक को देखा जाए, तो इस लिस्ट में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

कोलकाता में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान शाई होप और ब्रैंडन किंग की सलामी जोड़ी ने 8.2 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की। शाई होप ने 22 गेंदों में 19 रन की पारी खेली, जबकि ब्रैंडन किंग 30 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए।

वेस्टइंडीज ने 58 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से शिमरोन हेटमायर ने रोवमैन पॉवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 81 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 139 के स्कोर तक पहुंचाया। पॉवेल 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से हेटमायर ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जुटाते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

शेरफेन रदरफोर्ड ने 8 बाउंड्री के साथ 64 रन की पारी खेली, जबकि रदरफोर्ड 13 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैड करी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि सफयान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लीस्क ने 1-1 विकेट निकाला।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,337
Messages
16,374
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top