न्यूजीलैंड में 70 मिलियन लीटर सीवेज समुद्र में! वेलिंगटन बना 'पर्यावरण आपदा' का शिकार, बीचों पर जाने से रोक

sewage leak in wellington


वेलिंगटन, 7 फरवरी। खूबसूरत देश न्यूजीलैंड में सीवेज लीक ने बड़ी मुसीबत को न्योता दे दिया है। राजधानी वेलिंगटन के समुद्र में हुए सीवेज लीक को स्थानीय अधिकारियों ने "एनवायरनमेंटल डिजास्टर" बताया है। वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत में महीनों लग सकते हैं। स्थिति भयावह है और इसे लेकर जल सेवा प्रदाता वेलिंगटन वॉटर ने जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

वेलिंगटन के लोगों को सलाह दी गई है कि वे पानी में न जाएं, सीफूड इकट्ठा न करें, या लोकल बीच पर अपने कुत्तों को भी न घुमाएं।

4 फरवरी 2026 को इस 'आपदा' का पता चला। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में मुआ पॉइंट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में गंभीर खराबी की खबर मिली। इसका कारण लगभग 70 मिलियन लीटर अनुपचारित सीवेज वॉटर का समुद्र में बहना बताया गया।

वेलिंगटन वॉटर के अनुसार, बुधवार को भारी बारिश के कारण मोआ पॉइंट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की निचली मंजिलों में पूरी तरह पानी भर गया, जिससे 1.8 किमी लंबी आउटफॉल पाइप में सीवेज बैकअप हो गया, जो आम तौर पर ट्रीटेड गंदे पानी को कुक स्ट्रेट (कुक जलडमरूमध्य) में छोड़ता है।

नतीजतन, बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज एक छोटी पांच-मीटर आउटफॉल पाइप से वेलिंगटन के दक्षिणी तट के पानी में बहने लगा।

न्यूजीलैंड के 1न्यूज ने बताया कि वेलिंगटन वॉटर के मुख्य कार्यकारी पैट डोहर्टी ने कहा कि लगभग 70 मिलियन लीटर रॉ वेस्ट वॉटर लीक हो गया था।

डोहर्टी ने कहा कि आउटफॉल पाइप क्यों फेल हो गई, इसे वो समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "आउटफॉल पाइपलाइन की क्षमता ट्रीटमेंट प्लांट से अधिक है; इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कुछ भी हो जाए, यह काम करे।"

वेलिंगटन के मेयर एंड्रयू लिटिल ने गुरुवार को इस लीक को "भयानक विफलता" करार दिया और कहा: "यह एक सीवेज प्लांट है जो एक बड़े शहर के सीवेज को प्रोसेस करता है, और यह पूरी तरह से फेल हो गया है।"

शुक्रवार सुबह एक फेसबुक अपडेट में, वेलिंगटन वॉटर ने कहा कि उसने लंबी आउटफॉल पाइप और स्क्रीनिंग सिस्टम के ऑपरेशन को आंशिक रूप से बहाल कर दिया है, जो गंदे पानी से सैनिटरी पैड और वेट वाइप्स को हटाता है।

आरएनजी न्यूज के अनुसार, वेलिंगटन वॉटर ने लंबे आउटफॉल पाइप को आंशिक रूप से बहाल किया है, लेकिन पीक फ्लो के दौरान छोटे पाइप का उपयोग जारी रहने की उम्मीद है। यह रिसाव वेलिंगटन के दक्षिण तट के समुद्र में हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

इस विनाशकारी घटना के बाद अधिकारियों ने दक्षिण तट के समुद्र तटों को बंद कर दिया है और लोगों को तैरने या शेलफिश इकट्ठा करने से बचने की चेतावनी दी है, क्योंकि पानी में बैक्टीरिया और वायरस का खतरा है।

वेलिंगटन में डाइविंग का भी खूब क्रेज है। लोग इसे शौकिया या नियमित तौर पर खेल के रूप में अपनाते हैं। लेकिन अब इस पर भी आशंका के बादल मंडराने लगे हैं।

डाइव वेलिंगटन के मालिक डेव ड्रेन ने ओटागो डेली टाइम्स को बताया, “यह हम पर आर्थिक रूप से भी नकारात्मक असर डालेगा। खबर फैल गई है और लोग कहने लगे हैं कि वे वेलिंगटन में डाइविंग नहीं सीखेंगे, और साथ ही वे बुकिंग भी जो हमें कैंसिल करनी पड़ेंगी।” उन्होंने कहा कि पास के रिजर्व में 30 स्टूडेंट्स को पहले ही अपनी प्लान की गई डाइव कैंसिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
4,658
Messages
4,690
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top