स्पेन में बॉक्सम एलीट: भारतीय मुक्केबाजों का तूफान! 12 पहुंचे फाइनल, एक स्वर्ण पदक सुनिश्चित; और पदकों की उम्मीदें परवान पर

बॉक्सम एलीट: फाइनल में पहुंचे 12 भारतीय, देश को गोल्ड की उम्मीद


ला नुसिया (स्पेन), 7 फरवरी (आईएएनएस)। बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 के आखिरी दिन 12 भारतीय गोल्ड के लिए मुकाबला करेंगे, जिनमें 8 महिलाएं और 4 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

पुरुषों की अगुवाई सचिन (60 किलोग्राम) ने की, जिन्होंने इंग्लैंड के जैक ड्राइडन पर एक और शानदार जीत के साथ अपनी बेहतरीन लय जारी रखी। वहीं, महिलाओं के वर्ग में, ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किलोग्राम) ने वेल्स की रोजी एक्लेस पर सर्वसम्मत जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई है।

ला नुसिया में आयोजित बॉक्सम एलीट 2026 में 20 देशों के 200 से ज्यादा मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। इनमें 12 भारतीय खिलाड़ी फाइनल में नजर आएंगे। एलीट महिला 54 किलोग्राम के फाइनल में दोनों खिलाड़ी भारतीय होंगे।

इस मामले में कजाकिस्तान दूसरे पायदान पर है, जिसके 11 खिलाड़ी गोल्ड मेडल मैच खेल रहे हैं। वहीं, यूक्रेन के 5 और मेजबान स्पेन के 4 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है।

पुरुषों की प्रतियोगिता में, भारत ने दीपक (70 किलोग्राम), आकाश (75 किलोग्राम), और अंकुश (80 किलोग्राम) के शानदार प्रदर्शन से और फाइनलिस्ट जोड़े। दीपक ने कजाकिस्तान के वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल के सिल्वर मेडलिस्ट नुरबेक मुरसल के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत हासिल करके सेशन के सबसे खास पलों में से एक दिया, जबकि आकाश और अंकुश ने कजाख विरोधियों के खिलाफ कड़े मुकाबले जीतकर शनिवार को गोल्ड मेडल के मुकाबलों में अपनी जगह पक्की की।

दूसरी ओर, भारत की महिलाओं ने अलग-अलग डिवीजनों में सेमीफाइनल में शानदार जीत के साथ अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें 54 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड पक्का होना मुख्य आकर्षण रहा, जहां प्रीति और पूनम खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

इसके अलावा, मंजू रानी (48 किलोग्राम), नीतू (51 किलोग्राम), प्रिया (60 किलोग्राम), अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम) और नैना (80 किलोग्राम) सभी ने शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई है।

भारत के कैंपेन में कई बॉक्सर्स सेमीफाइनल स्टेज में हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पोडियम पर पहुंचे, जिनमें महिलाओं की प्रतियोगिता में प्रांजल यादव (65 किलोग्राम), काजल (65 किलोग्राम), सनमाचा चानू (75 किलोग्राम), और मनकीरत कौर (80+ किलोग्राम) शामिल हैं। पुरुषों के ड्रॉ में जादुमणि सिंह (55 किलोग्राम), मोहम्मद हुसाम उद्दीन (60 किलोग्राम) और हितेश गुलिया (70 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,575
Messages
4,607
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top