आधी रात स्ट्रेचर पर गुजारने के बाद IGIMS से PMCH ले जाए गए सांसद पप्पू यादव, मचा सियासी बवाल

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव


पटना, 7 फरवरी। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सांसद की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, उसके बाद रात को उन्हें पुलिस पटना के आईजीआईएमएस लेकर पहुंची थी।

शुक्रवार की देर रात पटना पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था। उनके समर्थकों का कहना है कि राजनीतिक दबाव में ऐसी कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, सांसद के निजी सचिव ने आरोप लगाया है कि उन्हें रात भर स्ट्रेचर पर गुजारनी पड़ी। पप्पू यादव के फेसबुक पेज पर उनके हवाले से लिखा गया, "रात भर आईजीआईएमएस में स्ट्रेचर पर रखने के बाद पटना पुलिस अभी सांसद पप्पू यादव को पीएमसीएच ले जा रही है. नीट बेटी की लड़ाई लड़ने के लिए उनके साथ सत्ता और प्रशासन के लोग ऐसा साजिश कर रहे हैं और उन्हें मारने की साजिश रच चुके हैं।"

उन्होंने आगे लिखा कि इलाज के लिए पटना पुलिस ने सांसद को स्ट्रेचर पर रखा। पटना पुलिस उन्हें बेड तक नहीं दिला सकी आईजीआईएमएस में। ये बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था है। बता दें कि बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार की देर रात पटना के मंदिरी स्थित आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पप्पू यादव शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें 1995 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला गर्दनीबाग थाना से जुड़ा है, जो पहले पुरानी भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज था और अब भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चल रहा है। इस मामले में सांसद पर आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120बी का आरोप है। बताया जा रहा है कि अदालत में सुनवाई जारी थी, लेकिन सांसद की लगातार गैरहाजिरी चल रही थी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,700
Messages
13,737
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top