बॉक्स ऑफिस पर 'वध 2' का दबदबा, 'भाभीजी घर पर हैं' को चटाई धूल; पहले दिन की बंपर कमाई

'वध 2' ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर 'भाभीजी घर पर हैं' पिछड़ी


मुंबई, 7 फरवरी। फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध 2' और 'भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन', ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'वध 2' ने पहले दिन लगभग 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है, जबकि 'भाभीजी घर पर हैं' केवल 25 लाख रुपए ही जुटा पाई।

'वध 2' फिल्म पिछले साल की हिट क्राइम‑थ्रिलर 'वध' का सीक्वल है। कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी शंभू नाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) और उनकी पत्नी मंजू (नीना गुप्ता) के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो लंबे समय से जेल की सजा काट रहे हैं। शंभू नाथ अपने बेटे की पढ़ाई और कर्ज चुकाने के लिए जेल से सब्जियां चोरी कर बेचता है, जबकि मंजू का जीवन जेल में बीत रहा है। कहानी में जेल की नई परिस्थितियों, भ्रष्टाचार और जातिवाद की झलक भी है।

फिल्म में जेल के बिगड़ैल कैदी केशव (अक्षय डोगरा) और महिला कैदी नैना (योगिता बिहानी) के बीच संबंध और घटनाओं की जटिलता कहानी को आगे बढ़ाती है। निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने इसे बेहद संवेदनशील अंदाज में पेश किया है। कहानी ट्विस्ट और सस्पेंस के जरिए दर्शकों को बांधे रखती है।

वहीं, 'भाभीजी घर पर हैं!' की बात करें, तो यह टीवी के लंबे समय से पॉपुलर सिटकॉम पर आधारित है। इसमें अंगूरी भाभी, विभूति मिश्रा, तिवारी और अनीता जैसे किरदार शामिल हैं। फिल्म की शुरुआत टीवी सीरियल के परिचित किरदारों से होती है। कहानी में दिखाया गया है कि विभूति मिश्रा (आसिफ शेख) अपनी पड़ोसी अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) को उत्तराखंड लेकर आता है। विभूति और तिवारी हमेशा एक-दूसरे की पत्नियों पर नजर रखते हैं, जैसे सीरियल में दिखाया गया है, लेकिन फिल्म में इसे बड़ा और ज्यादा ड्रामेटिक तरीके से पेश किया गया है।

इसी बीच कहानी में कुछ नए किरदार जुड़ते हैं। शांति (रवि किशन) एक दबंग व्यक्ति है, जो अंगूरी भाभी पर दिल हार बैठता है। उसका भाई क्रांति (मुकेश तिवारी), अनीता भाभी के पीछे पड़ जाता है। कहानी दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,501
Messages
4,533
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top