"विजुअल कवि" रवि उद्यावर के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने जताया आभार, बोले- आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला

'आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला,' सिद्धांत चतुर्वेदी ने रवि उद्यावर के लिए जताया आभार


मुंबई, 6 फरवरी। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं। वे फिल्मों में शानदार अभिनय के साथ सेट पर भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसका ताजा उदाहरण उनका शुक्रवार का इंस्टाग्राम पोस्ट है।

इस पोस्ट में सिद्धांत अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के निर्देशक रवि उद्यावर को टेस्टी डेजर्ट खिलाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को निर्देशक अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सिद्धांत ने उनके लिए खास वीडियो किया। उन्होंने लिखा, "हमारे कप्तान, निर्देशक और एक सच्चे विजुअल कवि रवि उद्यावर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। फिल्में कभी झूठ नहीं बोलतीं, क्योंकि उन्हें बनाने वाले लोगों की आत्मा होती है। अपने करियर की शुरुआत में आपके साथ काम करने का मौका मिला, इसके लिए मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं आभारी हूं, प्रेरित हूं, और गर्व महसूस करता हूं। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो, और हमारी फिल्म के साथ यह शुरुआत और भी खास हो।"

'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिद्धांत के साथ मृणाल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो परफेक्शन की दौड़ नहीं लगाती, बल्कि इमोशनल सच्चाई और असल जिंदगी के रिश्तों को अपनाती है।

हाल ही में फिल्म का गाना 'आस्मा' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि वे इसे कितना प्यार देंगे।

फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं, संजय लीला भंसाली के साथ प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार भी इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। मृणाल और सिद्धांत के अलावा, फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रजा, संदीपा धर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Forum statistics

Threads
10,195
Messages
10,232
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top