दक्षिण अमेरिकी उद्यमों की चीन में धूम: वीचैट बना संवाद का सेतु, चीनी बाजार में विशाल अवसरों पर नज़र

चीन में मौके ढूंढने की कोशिश में दक्षिण अमेरिका के उद्यम


बीजिंग, 6 फरवरी। चीन-उरुग्वे व्यापार और निवेश सहयोग मंच आयोजित हुआ। इस मंच के दौरान एक रुचिकर बात यह रही कि दूर दक्षिण अमेरिका से आये मेहमानों ने चीनी सोशल मीडिया ऐप वीचैट डाउनलोड किया, जिससे उनको चीनी समकक्षों के साथ संवाद करने में बड़ी सुविधा हो रही है।

ध्यान रहे कि चीन कई साल से उरुग्वे का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है। फिलहाल उरुग्वे के राष्ट्रपति ने चीन की यात्रा की। उनके साथ एक बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी चीन के दौरे पर है। इस व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चीन-उरुग्वे व्यापार व निवेश मंच में भाग लिया। उन्होंने कहा कि वे चीनी बाजार के विस्तार पर पक्का विश्वास रखते हैं।

उरुग्वे की मशहूर मीट प्रोसेसिंग कंपनी निरी सान जासिंटो के बोर्ड अध्यक्ष एदुआर्डो युर्गाल के मुताबिक चीनी बाजार का हिस्सा हमारे कारोबार का 30 प्रतिशत से 35 प्रतिशत के बीच है। अब हमारा अधिक बड़ा लक्ष्य है। इस साल के बाजार माहौल और सहयोग स्थिति के मद्देनजर हमें अपना लक्ष्य पूरा करने का पक्का विश्वास है। हमारा मीट उत्पाद अब चीन के शांगहाई, थ्येनचिन जैसे बड़े शहरों में प्रवेश कर चुका है। हमें पता है कि चीनी बाजार में विशाल संभावना है।

उरुग्वे के राष्ट्रीय तकनीक प्रयोगशाला के प्रमुख लोटारो पेरेज ने कहा कि इस यात्रा से हम चीन के विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिक व तकनीकी जोन के साथ सहयोग संबंध स्थापित करना चाहते हैं। कल हमने एक चीनी वैज्ञानिक व तकनीकी पार्क देखा और लगता है कि यहां सहयोग के व्यापक मौके हैं। हमने कई श्रेष्ठ चीनी उद्यमों से भी संपर्क किया। हमें लगता है कि दोनों पक्ष सहयोग संधि संपन्न कर सकेंगे और विभिन्न सहयोगी परियोजनाएं चला सकेंगे। कल हमने हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह की प्रमोशन सभा में भाग लिया। हमारे विचार में यह उरुग्वे के निवेशकों के लिए एक मूल्यवान मौका है। यह कारोबार करने की एक आदर्श जगह है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top