मंत्री दानिश अंसारी भड़के: कांग्रेस को देश के विकास से नहीं कोई मतलब, संसद ठप कर रही पार्टी

देश के विकास से कांग्रेस पार्टी को कोई मतलब नहीं: दानिश अंसारी


बलिया, 6 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित होने पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के विकास से कोई मतलब नहीं है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बलिया में आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि विपक्ष बार-बार सदन की कार्यवाही में बाधा पैदा कर रहा है। सदन का सुचारु रूप से चलना हमारे देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन, जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के नेता और विपक्षी दलों ने बर्ताव किया है, उससे तो साफ प्रतीत होता है कि वे नहीं चाहते हैं कि संसद की कार्यवाही चले। कांग्रेस द्वारा लगातार सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालना यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी को देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निजी राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने के लिए सदन की व्यवस्था को बाधित करने से बाज नहीं आ रही है। आने वाले चुनाव में देश की जनता कांग्रेस को उचित जवाब देगी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बयान पर मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इन दिनों सदन में जो रवैया दिख रहा है, वह चिंताजनक है। कांग्रेस के नेता लगातार संसदीय गरिमा को तार-तार करने में लगे हुए हैं। यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसके तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा यह सब किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है और वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मानने वाले नहीं हैं। सदन के इस सत्र के दौरान देश की जनता कांग्रेस की सच्चाई अपनी आंखों से देख रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि देश की जनता इसका जवाब भी देगी।

बलिया में होने वाले रोजगार मेले को लेकर दानिश आजाद अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 7 फरवरी को टीडी कॉलेज बलिया में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,337
Messages
16,374
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top